बार एसोसिएशन करनैलगंज के पदाधिकारियों के चुनाव में कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ
करनैलगंज(गोंडा)। बार एसोसिएशन करनैलगंज के पदाधिकारियों के चुनाव में कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
जबकि अध्यक्ष पद का चुनाव आगामी 21 अप्रैल को होगा। यह जानकारी चुनाव अधिकारी शिवचन्दर सिंह सहायक चुनाव अधिकारी त्रिलोकीनाथ तिवारी व चंद्र प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से दिया है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि कुछ पदों पर केवल एक एक नामांकन पत्र दाखिल हुये।
जिसकी वजह से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार तिवारी, संयुक्त मंत्री पद पर अमरेश चतुर्वेदी व सदस्य पद पर अतहरुल हसन ने को निर्विरोध घोषित किया गया। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रताप बली सिंह, श्यामधर शुक्ल व गोपाल जी तिवारी ने व महामन्त्री पद के लिए धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रामबाबू पांडेय, पवन कुमार शुक्ल व ओमप्रकाश यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
दोनों पदों के लिए आगामी 21 अप्रैल को मतदान होगा। उसी दिन मतदान कराकर परिणाम घोषित किया जायेगा।
Apr 10 2023, 19:16