*संजीवन लाल यादव उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट आशु लेखक स्टेनोग्राफर संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए*
गोंडा- करनैलगंज एसडीएम के स्टेनो संजीवन लाल यादव उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट आशु लेखक स्टेनोग्राफर संघ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। शनिवार को केडी गार्डन फतेहाबाद रोड आगरा में उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट आशु लेखक स्टेनोग्राफर संघ उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी का अधिवेशन एवं निर्वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एक बार फिर करनैलगंज एसडीएम के स्टेनो संजीवन लाल यादव को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया।
उनके साथ पंकज सिंह स्टेनो कलेक्टर मुरादाबाद प्रांतीय महामंत्री, पदम् चंद्र मिश्रा पीए आयुक्त आगरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विष्णु कुमार श्रीवास्तव स्टेनो कलेक्टर बाराबंकी उपाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार रावत स्टेनो कलेक्टर लखनऊ संगठन सचिव, दिलीप सिंह पीए कलेक्टर फर्रुखाबाद कनिष्ठ उपाध्यक्ष, जय कांत पीए कलेक्टर सहारनपुर कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय शाक्य स्टेनो कलेक्टर इटावा सांस्कृतिक सचिव, रजनीश कुमार मौर्या सहायक कलेक्टर लखनऊ संयुक्त सचिव, इंद्रजीत कुमार गौड़ स्टेनो कलेक्ट्रेट गोंडा कोषाध्यक्ष, इकबाल अहमद अंसारी स्टेनो कलेक्टर बहराइच ऑडिटर के रूप में चयन किया गया। यह जानकारी नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने खुद दी है।
इस चयन पर उप जिलाधिकारी हीरालाल, उप जिलाधिकारी न्यायिक अशोक कुमार गुप्ता, तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा, नायब तहसीलदार रोहित कुमार, संतोष कुमार यादव सहित तहसील के अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Apr 10 2023, 17:23