समाजसेवी ने मेहनौन में विश्वविद्यालय बनाने की उठाई आवाज
गोण्डा। दिलीप शुक्ला प्रबंधक आदर्श सद्भावना समिति के प्रबंधक व संयोजक उत्तर प्रदेश ट्रेड यूनियनों की आयोजन समिति ने एक बयान में देवी पाटन मंडल मुख्यालय गोण्डा में विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने की प्रभारी मंत्री घोषणा का स्वागत करते हुए इसे बलरामपुर के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र मेहनौन में स्थापित करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने अपने बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के घोषणा अनुसार देवीपाटन मंडल को सौगात के रूप में जो विश्वविद्यालय स्थापित करने पहल किया गया है। देवीपाटन मंडल में प्रमुख रूप से जनपद गोंडा व बहराइच बलरामपुर जनपद श्रावस्ती आच्छादित है।
जनपद गोंडा पर ही मंडल मुख्यालय व ब्लॉक के हिसाब से जनसंख्या भी अधिक है। प्रभारी मंत्री की घोषणा से यह भी स्पष्ट हो गया कि विश्वविद्यालय गोंडा में ही बनेगा। मैं सामाजिक कार्यकर्ता मजदूर नेता के रूप में सुझाव है कि जनपदवासियों व मंडल वासियों से अनुरोध करना चाहता हूं कि यह विश्वविद्यालय मेहनौन विधानसभा अंतर्गत यदि बन जाता है तो यह विधानसभा हर कोने पर निश्चित रूप से बलरामपुर को छूता नजर आता है। जनपद बलरामपुर के समीप का विधानसभा है।
मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बन कसया शिव रतन सिंह में 300 बीघे से ज्यादा ग्राम पंचायत की जमीन है। इससे जुड़ी ग्राम पंचायत जिगना है जहां पर महाराज देवी बक्स सिंह की कर्म स्थली विद्यमान है। यदि यह विश्वविद्यालय मेहनौन विधानसभा अंतर्गत इस ग्राम पंचायत में बन जाती है तो निश्चित रूप से महाराज देवी बक्स सिंह की भी यादें संरक्षित हो सकती है।
उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि मेहनौन विधानसभा की धरती पर विश्वविद्यालय के निर्माण होने से क्षेत्र का चौमुखी विकास संभव है।
आसपास के जनपद भी विशेषकर बलरामपुर भी लाभान्वित हो सकता है। इस पुनीत कार्य के लिए आप सभी के सहयोग सहमति समर्थन के लिए अति शीघ्र हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा।
Mar 29 2023, 17:15