/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1507598607729159.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1507598607729159.png StreetBuzz आज का राशिफल, 8 फरवरी 2023 चंद्रमा का संचार सिंह राशि में होगा, जाने आज का अपना राशिफल ..? Sanatan Dharm
आज का राशिफल, 8 फरवरी 2023 चंद्रमा का संचार सिंह राशि में होगा, जाने आज का अपना राशिफल ..?

 आज का राशिफल 8 फरवरी दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार सिंह राशि में होगा। चंद्रमा देर रात सिंह राशि से कन्या राशि में आएंगे जबकि गुरु आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे और दिन भर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। बुध सूर्य मकर राशि में और शनि एवं शुक्र कुंभ राशि में रहेंगे। इन स्थितियों में आज मिथुन राशि वालों को लाभ के अवसर मिलेंगे। वृश्चिक और तुला राशि में भी शुभ लाभ की स्थिति रहेगी। जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

मेष राशि : मानसिक तनाव रहेगा

 मेष राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई-लिखाई में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही संतान से भी कुछ निराशा हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। कोई गुप्त शत्रु या विरोधी आपको परेशान कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। परिजनों के साथ खुशी-खुशी दिन शेयर करेंगे, जिससे चिंता कुछ कम होगी। घरेलू और प्रोफेशनल मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग रहेंगे।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। हरी मूंग का सेवन के साथ दान भी करें।

वृषभ राशि : कोई शुभ समाचार मिलेगा

 वृषभ राशि वालों का दिन आज शांतिपूर्ण रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ के योग बनेंगे। राजकीय क्षेत्र में लाभ मिल सकता है और जनसंपर्क का पूरा लाभ मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिलेगा। नए संपर्क से फायदा होगा और कारोबार व्यापार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास मामले में आपके पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। शाम के समय कुछ गलत लोगों से मिलने से परेशानी हो सकती है, इसलिए संभलकर रहें और निजी जीवन के लिए भी समय निकालें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र का रोज पाठ करें।

मिथुन राशि : आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी

 मिथुन राशि वालों को आज कोई विशेष वस्तु खोने या चोरी होने का भय रहेगा। पारिवारिक जीवन के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाएंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी और फैमिली बिजनस में धन में भी वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। संतान को कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए सौदे मिलने से लाभ की स्थिति बन सकती है। छात्रों को आगे की योजना बनाने में समय लगेगा, उसके लिए प्रयास करते रहें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी और दिन सुखद रहेगा।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को 21 गांठ दूर्वा की अर्पित करें।

कर्क राशि : कार्यों में सफलता मिलेगी

कर्क राशि वालों के आज खर्चे कुछ अधिक रहेंगे लेकिन दूसरी ओर अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रोजगार के क्षेत्र में आपको कुछ अवसर मिलेंगे। संतान को लेकर सभी कर्तव्यों का पालन ठीक से कर पाएंगे, जो लोग नया व्यापार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में जो काम आपके हाथ में है, उससे साख मजबूत होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम को धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि : खर्चों की अधिकता रहेगी

 सिंह राशि वालों के लिए आज खर्चों की अधिकता रहेगी और सेहत में गिरावट आ सकती है। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन वे आपस में उलझे रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और निजी जीवन में रोमांस बना रहेगा। लव लाइफ में आपके पार्टनर को मिली किसी भी सफलता से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। आंखों में परेशानी हो सकती है और बेवजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में विदेशी माध्यमों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं।

कन्या राशि : कानूनी मामले में जीत होगी

 कन्या राशि वाले आज नया वाहन खरीदने पर विचार करेंगे। वाकपटुता और कार्यकुशलता से अटके हुए काम आप निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तूती बोलेगी। कुछ दोस्तों को आपकी जरूरत होगी और आप उनकी मदद करेंगे। रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर चिंता थी, कुछ हद तक दूर होगी। किसी कानूनी मामले में जीत की खबर मिल सकती है, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि : आर्थिक स्थिति में सुधार

तुला राशि वालों के आस-पास की स्थिति सुखद वातावरण बनाएगी। परिजनों के बीच प्रेम की भावना रहेगी और कोई शुभ मांगलिक कार्य होने की संभावना बनेगी। लेनदेन की समस्या से निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। आपके हाथ में पैसा आ सकता है। निजी जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी यात्रा पर जाने की स्थिति बनेगी। सरकारी मामलों में सफलता व आर्थिक लाभ संभव है।

आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करें और दूर्वा के साथ सिंदूर अर्पित करें।

वृश्चिक राशि : मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी

 वृश्चिक राशि वालों को आज जोखिम भरे निवेश में सफलता मिल सकती है और किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता का लाभ मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कोट कचहरी के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और रोजगार के क्षेत्र में परेशानियों से निजात मिलने के योग बनेंगे। व्यापार करने वालों को धन के नए स्रोतों से लाभ के संकेत मिलते हैं।

आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

धनु राशि : विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं

धनु राशि वाले विद्यार्थियों को आज सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। शासन-प्रशासन के लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई लाभ मिलने की संभावना रहेगी। यदि आप पारिवारिक बिजनस करते हैं तो उसमें आगे बढ़ने के लिए परिजनों से चर्चा करेंगे। शाम को आपको कुछ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। गणेश पूजा के बाद गरीबों को वस्त्र और भोजन का दान करें।

मकर राशि : आर्थिक मामलों में सफलता

मकर राशि वालों को आज सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा का एहसास होगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। रोजगार के मामले में चल रहे प्रयास कारगर रहेंगे और नौकरी मिलने की संभावना बनेगी। आप जहां काम करते हैं, वहां साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग और प्यार मिलेगा, जिससे आपका मन भावुक हो जाएगा। अगर आप अभी तक अविवाहित हैं तो कोई खुशखबरी मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और शाम के समय किसी से बेवजह के झगड़े में न पड़ें।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि : लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है

कुंभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन आज सुखद रहेगा और भाई-बहनों से भी संबंध सुधरेंगे। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि इससे लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में सुधारात्मक स्थितियां बनी रहेंगी। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना रहेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है, इसे नजरअंदाज न करें। घर में मेहमानों के आने के अच्छे संकेत हैं, उनके मामले में कोई कमी नहीं छोड़ते।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करें और गणेश चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि : पैसों का लेनदेन करने से बचें

मीन राशि वालों को आज जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना चाहिए। छात्रों को भविष्य की नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा और वे एकाग्रता के साथ तैयार करेंगे। किसी के साथ पैसों का लेनदेन करने से बचें। खासतौर पर अगर अपने सगे-संबंधियों से नहीं तो यह आपके संबंधों को खराब कर सकता है। धार्मिक यात्रा या दान-पुण्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है, लेकिन यात्रा ज्यादा सुखद नहीं रहेगी, इसलिए संभलकर चलें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मजबूत रहेगा और व्यापार में लाभ की अच्छी स्थिति बन रही है।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को जल और दूध अर्पित करें और दीया जलाएं।

आज का पंचांग,8 फरवरी 2923 जानिए वैदिक पंचांग के अनुसार आज का शुभ- अशुभ मुहुर्त

पंचांग- 08 फरवरी 2023

विक्रम संवत - 2079, राक्षस

शक सम्वत - 1944, शुभकृत्

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण तृतीया तिथि - 04:28 AM, फरवरी 08 - 06:23 AM, फरवरी 09

कृष्ण चतुर्थी तिथि - 06:23 AM, फरवरी 09 - 07:58 AM, फरवरी 10

नक्षत्र

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र - 05:45 PM फरवरी 07 - 08:15 PM फरवरी 08

उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र - 08:15 PM फरवरी 08 - 10:27 PM फरवरी 09

योग

अतिगण्ड योग - 04:03 PM, फरवरी 07 - 04:31 PM, फरवरी 08

सुकर्मा योग - 4:31 PM, फरवरी 08 - 04:46 PM, फरवरी 09

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 07:05 AM 

सूर्यास्त - 06:06 PM

चन्द्रोदय - 08:24 PM 

चंद्रास्त- 08:41 AM

अशुभ काल

राहू - 12:35 AM – 01:58 PM  

यम गण्ड -08:28 AM – 09:50 AM 

गुलिक - 11:13 AM – 12:35 PM  

दुर्मुहूर्त - 12:13 PM – 12:57 PM  

वर्ज्य - 04:06 AM, फरवरी 09 - 05:51 AM, फरवरी 09

शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - 05:21 AM – 06:13 AM 

अमृत काल- 01:11 PM - 02:57 PM

आज का पंचांग,7 फरवरी 2023:वैदिक पंचांग के अनुसार जानिए आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

पंचांग- 07 फरवरी 2023

विक्रम संवत - 2079, राक्षस

शक सम्वत - 1944, शुभकृत्

पूर्णिमांत - फाल्गुन

अमांत - माघ

 

तिथि

कृष्ण द्वितीया तिथि - 02:18 AM फरवरी 07 - 04:28 AM, फरवरी 08

कृष्ण तृतीया तिथि - 04:28 AM, फरवरी 08 - 06:23 AM, फरवरी 09

नक्षत्र

मघा नक्षत्र- 03:03 PM फरवरी 06 - 05:45 PM फरवरी 07

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र - 05:45 PM फरवरी 07 - 08:15 PM फरवरी 08

योग

शोभन योग - 03:26 PM, फरवरी 06 - 04:03 PM, फरवरी 07

अतिगण्ड योग - 04:03 PM, फरवरी 07 - 04:31 PM, फरवरी 08

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 07:06 AM 

सूर्यास्त - 06:05 PM

चन्द्रोदय - 07:30 PM 

चंद्रास्त- 08:12 AM

अशुभ काल

राहू - 03:20 PM – 04:42 PM  

यम गण्ड -09:51 AM – 11:15 AM 

गुलिक - 12:35 PM – 01:58 PM  

दुर्मुहूर्त - 09:18 AM – 10:02 AM , 11:17 PM -12:09 AM 

वर्ज्य - 02:35 AM फरवरी 08 – 04:21 AM फरवरी 08

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:13 PM – 12:57 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:22 AM – 06:14 AM 

अमृत काल- 03:05 PM - 04:52 PM

आज का राशिफल,7 फरवरी 2023:चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है,जानिए आज का राशिफल..!

आज का राशिफल 7 फरवरी दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। इसके साथ ही बुध धनु राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज चंद्रमा सूर्य और बुध से षडाष्टक योग में रहेंगे जबक शनि से समसप्तक योग बनाएंगे। सूर्य की राशि में चंद्रमा और शनि की राशि में सूर्य बुध के गोचर से तथा आज मघा नक्षत्र के प्रभाव से मेष राशि के लोगों को पारिवारिक जीवन में खुशी और लाभ का मौका मिलेगा। मीन राशि के लोगों के लिए भी आज का दिन उत्तम है। देखिए आपका दिन आज कैसा रहने वाला है 

मेष राशि: घर में सुख-शांति बनी रहेगी

मेष राशि वालों को पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी, इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। आपकी परोपकारी नीतियां और दूसरों का भला करने की आदत का लाभ मिलेगा। किसी खास काम के लिए पुराने दोस्तों का सहयोग मिलेगा और उनकी मदद से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलता रहेगा और उनके साथ जीवन ठीक से व्यतीत करेंगे। छात्रों को शिक्षा के मामले में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। शाम को परिजनों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत करें और हनुमानजी की पूजा करें।

वृषभ राशि: बौद्धिक क्षमता का विस्तार होगा

वृषभ राशि वाले आज भागदौड़ भरी जिंदगी बिताएंगे और किसी खास काम का फैसला लेने में थोड़ी परेशानी भी हो सकती है। पुराने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। छात्रों की बौद्धिक क्षमता का विस्तार होगा और व्यापारियों के रुके हुए काम पूरे होने से काम में गति आएगी। निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा और इसका पूरा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में माता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक संपत्ति मिलने की भी स्थिति बन सकती है। शाम के समय किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। उत्तर और पश्चिम की यात्रा ना करें।

मिथुन राशि: पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी

मिथुन राशि वालों के आज अनावश्यक खर्च हो सकते हैं और सेहत की वजह से डॉक्टर के पास भी जाना पड़ सकता है। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो दिन अनुकूल है, आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई नया काम मिल सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों के कारण लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि होगी और कोई नया कार्य करने का विचार करेंगे। शाम को संगीत का आनंद लेने से सुकून महसूस करेंगे।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार को लाल कपड़ा अपने पास रखें या पहनें।

कर्क राशि: पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी

कर्क राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत की सराहना मिलेगी और प्रयासों का फल भी मिलेगा। विभिन्न पक्षों से विशेष प्रेम और सहयोग मिलने की संभावना है, जिससे आपके कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी और नजर भी रखेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा। भाई-बहन आपके काम में साथ देंगे और पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। व्यापार के लिए दिन बहुत अनुकूल है। अपनी सुख-सुविधाओं पर अच्छा पैसा खर्च करेंगे। विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी होगा।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को पान का बीड़ा और गुड़ चना अर्पित करें।

सिंह राशि: पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा

सिंह राशि वालों के खर्चों में किसी वजह से वृद्धि हो सकती है। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए नेत्र विशेषज्ञ को दिखाएं। सामाजिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए गलत कार्य से बचें और कोई भी कार्य कानून के विरुद्ध न करें। कर्ज लेने से बचें, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। आपसी मेलजोल और कार्यकुशलता से समस्याओं को कम करने में सफल रहेंगे। शारीरिक रूप से दिन कमजोर रहेगा, इन सबके बीच अपनी सेहत का ख्याल रखें। भाग्य के बल पर आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम को किसी जरूरी काम के पूरे होने की खबर मिलेगी।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शाम के समय नीम के पेड़ पर जल चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

कन्या राशि: बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा

 कन्या राशि वाले आज कामकाज या फिर दूसरी चीजों में तनाव लेने बचे, लेकिन लंबी यात्रा के योग बन रहा है। आप निडर रहेंगे और अपने काम के सिलसिले में साहस का परिचय देंगे, जिससे कठिन कार्य भी आसानी से पूरे होंगे। संतान की ओर से करियर को लेकर शुभ सूचना मिल सकती है। परिवार के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिल सकता है और उनका आशीर्वाद आपको आगे बढ़ाएगा। अपनी मधुर वाणी से क्रोधित लोगों को भी मनाने का प्रयास करेंगे। बेवजह के खर्चों से बचने की कोशिश करें, लोग आपको गलत समझ सकते हैं।

आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर भेट करें।

तुला राशि: अधिकार और पद में वृद्धि होगी

:

तुला राशि वालों को आज कुछ चिंताएं मन को परेशान कर सकती हैं। आपको शांति और धैर्य दिखाना होगा। कुछ सामाजिक कार्य करने का मौका मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार और पद में वृद्धि होने की संभावना रहेगी और परिवार के धन में वृद्धि होगी। छात्रों को वरिष्ठों और शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा, नए काम में निवेश करना फायदेमंद रहेगा और व्यापार में धन लाभ होने के योग बनेंगे। लव लाइफ में कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है और उसी में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलने लगेगी।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह स्नान करने के बाद 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि: कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी

वृश्चिक राशि वालों को कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी, आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। दांपत्य जीवन में किसी मुद्दे को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन कुछ समय बाद जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। मित्रों की किसी बात को लेकर मन शांत रहेगा। व्यापार में सफलता मिलने में कुछ विलंब होगा। अपनी बात किसी के सामने प्रकट न करें, लेकिन गोपनीयता बनाए रखें। विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शाम को धैर्य से धीरे-धीरे सभी समस्याओं को दूर करने में सफलता मिलेगी और विरोधियों पर विजय मिलेगी।

आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।

धनु राशि: प्रयासों में सफलता मिलेगी

धनु राशि वालों को आज ग्रहों की कृपा से आपके ज्ञान, बुद्धि और विद्या में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। लोगों का भला करने से अर्थात दान-पुण्य की भावना का विकास होगा, धार्मिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे और पूरा सहयोग दिखाएंगे। व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी, आर्थिक लाभ होगा। यदि कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो निर्णय आपके पक्ष में होगा। कल आपके व्यापार का विस्तार होगा, वाहन संभलकर चलाएं और खान-पान पर ध्यान दें। साथ ही व्यापार विस्तार के लिए जो योजना बनाई हैं, उन पर एक बार फिर से विचार कर लें।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। मंगलवार का व्रत रखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि: ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा

मकर राशि वालों का आज मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। आप जिसे पसंद करते हैं, उनको प्रपोज कर सकते हैं, इसमें सफलता मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष के लोगों से मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में अनावश्यक खर्च हो सकते हैं, जो मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। अगर आप निवेश के सिलसिले में कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो एक बार खुद से चीजों की जांच करें। मेहनत करने के बाद आपको कीमती सामान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ यात्राओं पर जा सकते हैं।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। 21 पीपल के पत्तों पर राम नाम लिखकर माला हनुमानजी को अर्पित करें।

कुंभ राशि: खर्चों पर ध्यान दें

कुंभ राशि वालों के आज माता-पिता से संबंधों में सुधार होगा, लेकिन जीवनसाथी से किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन सूझबूझ से काम लेने और कुछ नया करने की स्थिति में रहेंगे। आप चाहकर भी नहीं रुक पाएंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता से विरोधी परेशान हो सकते हैं। कुछ पुराने मित्रों से लंबे समय के बाद मुलाकात हो सकती है, इसलिए ख़र्चों पर ध्यान दें, शाम को किसी रिश्तेदार के घर जाना हो सकता है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

मीन राशि: सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। पिता के व्यापार में सहयोग करेंगे और माता के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। उनकी कृपा, प्यार और आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। आप अपने बच्चों से संबंधित भविष्य की योजनाएं बनाएंगे, इससे उनके विवाद सुलझ सकते हैं। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए सामंजस्य बहुत महत्वपूर्ण होगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी, जो आपका मनोबल बढ़ाएगा। नए काम की योजना बनाना फायदेमंद हो सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी की पूजा करें और भूखे लोगों को खाना खिलाएं।

आज का राशिफल:6 जनवरी 2023,आज क्या कहता हैंआप के भाग्य के सितारे,जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल

मेष आर्थिक राशि:

 रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा

आज आपकी राशि पर पंचम भाव में चंद्रमा तथा दशम भाव में शनि आ जाएंगे। फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है और पारिवारिक सदस्यों से बातचीत भी होगी।

वृषभ आर्थिक राशि:

 बहसबाजी में न उलझें

आपकी राशि का स्वामी शुक्र दशम घर में है। प्रथम भाव में मंगल विराजमान सप्तम भाव को शुभ दृष्टि से देख रहा है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अतः आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन आर्थिक राशि: 

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तृतीय भाव में चंद्रमा और राशि से दशम भाव में मीन राशि का बृहस्पति आज आपको राज्य से सम्मान और सांसारिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के साझेदारों तथा जीवनसाथी से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऋणभार में कमी होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी पेशा जातक आमदनी में बढ़ोतरी के लिए कार्य करेंगे। 

कर्क आर्थिक राशि: 

अच्छी सफलता मिलेगी आपकी राशि पर मीन का बृहस्पति तथा द्वितीय भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से अटके धन की प्राप्ति होगी। नए संबंधों में स्थायित्व बनेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है, प्रयत्नशील रहें। सायंकाल का समय मंगलमय उत्सव में प्रियजनों के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा।

सिंह आर्थिक राशि:

 काम का अधिक दबाव रहेगा आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्म संतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परेशानी नहीं है। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे। नौकरी पेशा जातकों पर काम का अधिक दबाव रहेगा, जिसकी वजह से ऑफिस में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। 

कन्या आर्थिक राशि: 

अधिकारी आपका सहयोग करेंगे Also Read - बेटे ने किया सौतेली मां का रेप, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस आपकी राशि से द्वादश भाव चंद्रमा संचार कर रहा है, शनि आज पंचम भाव में इष्ट मित्रों से निर्मूल विवाद तथा व्यर्थ व्यय कारक है। अतः अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। 

तुला आर्थिक राशि:

 अटके कार्यों को बना लेने का मौका मिलेगा तुला राशि वालों के लिए आज का दिन महापुरुषों से मेलजोल कारक है। अकस्मात अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकी पहलुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने अटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा। 

वृश्चिक आर्थिक राशि: 

दिन खुशियों से भरा रहेगा वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। पारिवारिक बिजनस के सिलसिले में किसी बुजुर्ग की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दूसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

 धनु आर्थिक राशि:

 जेब का खास ख्याल रखें धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सायंकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

 मकर आर्थिक राशि: 

स्थिति सामान्य रहेगी आज आपकी राशि से सप्तम चंद्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजयकारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें। नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी। 

कुंभ आर्थिक राशि:

 निवेश से अच्छा लाभ होगा राशि का स्वामी शनि द्वादश मकर राशि में राजनीतिक क्षेत्र में सफलता कारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वंद्वी आपसे पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है। निवेश से अच्छा लाभ होगा लेकिन पहले विशेषज्ञों से सलाह ले लें। 

मीन आर्थिक राशि: 

मान सम्मान मिलेगा मीन राशि वालों की संपत्ति में आज वृद्धि होगी। आपको ननिहाल से मान सम्मान मिलेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। नौकरी में गुप्त शत्रु चुगली करेंगे, जिससे सायंकाल के समय परेशानी हो सकती है। आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति मार्गी चल रहा है। अतः अपने गुरु के प्रति निष्ठा व भक्ति भाव पूर्ण रखें।

आज के पंचांग,6 फरबरी 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार जाने आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त,

पंचांग- 06 फरवरी 2023


विक्रम संवत - 2079, राक्षस

शक सम्वत - 1944, शुभकृत्

पूर्णिमांत - माघ

अमांत - माघ

तिथि

कृष्ण प्रतिपदा- 11:58 PM फरवरी 05 - 02:18 AM, फरवरी 07

नक्षत्र

अश्लेशा नक्षत्र- 12:13 PM फरवरी 05, 3:03 PM फरवरी 06

योग

सौभाग्य योग - 02:42 PM, फरवरी 05 - 03:26 PM, फरवरी 06

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 07:07 AM 

सूर्यास्त - 06:04 PM

चन्द्रोदय - 06:36 PM 

चंद्रास्त- 07: 49 PM

अशुभ काल

राहू - 08:29 AM – 09:51 AM  

यम गण्ड -11:13 AM – 12:35 PM 

गुलिक - 01:57 PM – 03:20 PM  

दुर्मुहूर्त - 12:57 PM – 01:41 PM , 03:09 PM - 03:53 PM 

वर्ज्य - 04:24 AM फरवरी 07 – 06:11 AM फरवरी 07

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:13 PM – 12:57 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 05:22 AM – 06:14 AM 

अमृत काल- 01:16 PM से 03:03 PM