बड़ी खबर : उपेन्द्र कुशवाहा के हाथ से गया जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष का पद ! पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कही यह बात
डेस्क : बीते कुछ दिनों से पार्टी के खिलाफ बयान जारी कर रहे उपेन्द्र कुशवाहा के हाथ से जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद लगता है हाथ से निकल गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ललन सिंह ने आज सोमवार को एक बड़ा दिया है। उन्होंने कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा सिर्फ एमएलसी हैं। वे जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं है। ललन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए आज कहा कि इस समय में जदयू संसदीय बोर्ड का कोई भी अध्यक्ष नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा सिर्फ एमएलसी हैं और पार्टी में उन्हें पूरा इज्जत मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में जब जदयू के अध्यक्ष का चुनाव हुआ था तो उसके बाद किसी भी अन्य पार्टी संगठन के पदाधिकारी को नियुक्त नहीं किया गया है। इसलिए उपेंद्र कुशवाहा के अब राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने की कोई बात नहीं है। उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है। कुशवाहा पिछले कुछ समय से लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार और ललन सिंह पर निशाना भी साधा है।
बता दें उपेंद्र कुशवाहा ने सवाल किया था कि नीतीश कुमार ने राजद से कौन से डील की है यह सार्वजनिक करे। उन्होंने जदयू के कमजोर होने की बात कही है। इन सबके बीच अब जदयू में उनके गिने चुने दिन शेष होने की बात कही जा रही है। लेकिन इस बीच अब उपेंद्र कुशवाहा को लेकर ललन सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्हें अचानक से जदयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नहीं होने की बात कही है।










Feb 07 2023, 09:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
76.4k