/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs1/1496033543160754.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs4/1496033543160754.png/home/streetbuzz1/public_html/ajaydev/system/../storage/avatars/thumbs5/1496033543160754.png StreetBuzz पटना मे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा Patna
पटना मे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ आयोजन को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

पटना : पटना सदर के पुनाडीह पंचायत के नत्थाचक में आज से लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुरुआत किया गया है।

इस पंचायत में प्रथम बार इस तरह के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे 751 महिलाएं कलश उठाएंगी।

बिहार के बक्सर जिले से आये आचार्य विजेंद्र पांडेय और सन्त श्री धनेश्वराचार्य स्वामी महाराज जी इस यज्ञ को सम्पन्न कराएंगे।

इस यज्ञ के सफल आयोजन का भार पटना सदर के मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने उठाया है।

इस यज्ञ के बारे में आचार्य बिजेंद्र पांडेय ने बताया कि लगभग 751 कलश को महिलाएं उठाएंगी। जिसे पुनाडीह पंचायत होते हुए कच्ची दरगाह गंगा घाट से गंगा जल भरकर सबलपुर स्थित विष्णु मन्दिर जाएंगे। इसके बाद नगर भ्रमण करते हुए बापस यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर आएगा।

उन्होंने बताया कि यह यज्ञ सात दिनों तक चलेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही इस कलश यात्रा के दौरान हाथी , ऊंट,बैंड बाजा आदि की भी मौजूदगी रही।

वही मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह का आयोजन इस पंचायत में पहली बार किया जा रहा है।