वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र में स्थापित सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र से सरायमीर विद्युत उपकेंद्र की लाइन जोड़ने के प्रस्ताव का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल और प्रमुख समाजसेवी अंशुमान जायसवाल के नेतृत्व में एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सुदनीपुर विद्युत उपकेंद्र से वर्तमान में जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जा रही है, वहां पहले से ही ओवरलोड की समस्या बनी रहती है। ऐसे में यदि सरायमीर उपकेंद्र की लाइन भी जोड़ दी गई, तो बिजली आपूर्ति और अधिक प्रभावित हो सकती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी।
बताया गया कि पूर्व में उच्चाधिकारियों को दिए गए ज्ञापन के आधार पर यह आश्वासन मिला था कि सुदनीपुर की लाइन सरायमीर से नहीं जोड़ी जाएगी, लेकिन अब इस दिशा में कार्य तेज होने से लोगों में आक्रोश है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त किया जाए। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो जनता आंदोलन और धरना देने को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वाली में समाज सेवी अंशुमान जायसवाल,अब्दुल्लाह, मोहम्मद आरिफ, पंकज, अवनीश कुमार, अखिलेश यादव आदि लोग रहे।
May 22 2026, 13:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1