/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/_noavatar_user.gif/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/_noavatar_user.gif StreetBuzz नगरा मंडल में प्रोफेसर समरजीत सिंह का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह रामेश्वर प्रजापति छांगुर Baliya
नगरा मंडल में प्रोफेसर समरजीत सिंह का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह रामेश्वर प्रजापति छांगुर

नगरा(बलिया भारतीय जनता पार्टी नगरा मंडल द्वारा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रोफेसर समरजीत सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम का माहौल गर्मजोशी से भरा रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से प्रोफेसर समरजीत सिंह का स्वागत करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व मंत्री छठू राम जी, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, कृष्णा कुशवाहा, अमरेंद्र सोनी, पृथ्वी पाल सिंह, जयशंकर सिंह, मंडल महामंत्री चंद्रभूषण सिंह ‘टिंकू’, अमित सिंह , अमन पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में प्रोफेसर समरजीत सिंह का योगदान सराहनीय है और उनके मार्गदर्शन में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
अंत में सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया और संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
देश सेवा के संकल्प के साथ भूतपूर्व सैनिकों की बैठक संपन्न
रामेश्वर प्रजापति छांगुर

नगरा(बलिया)
कार्यालय भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति, गड़वार मोड़ पर देश के प्रति समर्पण और समाज सेवा के संकल्प के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभवों के आधार पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता जनार्दन तिवारी ने की, जबकि संचालन प्रबंधक मोतीचन्द्र यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम यादव, ह्रदयनन्द सिंह, राम कैलाश सिंह, सदाफल वर्मा, सुरेश यादव, अनिरुद्ध ठाकुर, दिनेश यादव एवं राधेश्याम वर्मा सहित अनेक भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने सैन्य जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए देश सेवा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा को दोहराया। साथ ही भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं, उनके कल्याण, सम्मान एवं सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक देश की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका जीवन त्याग, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर समाज सेवा और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई और इसे और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।
भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
रामेश्वर प्रजापति छांगुर

बलिया/नगरा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद बलिया के गोरखपुर क्षेत्र की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत जारी सूची में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
घोषित कार्यकारिणी में डॉ. मिलन राम, श्री प्रदीप सिंह, श्री मनोज श्रीवास्तव, श्रीमती कृष्णा पाण्डेय, श्री योगेश सिंह, श्री तारकेश्वर गौड़, श्री संतोष पाण्डेय, श्री शशि चौरसिया (जिला उपाध्यक्ष), श्री आलोक शुक्ला, श्री हिमांशु प्रताप सिंह, श्री संजीव कुमार उर्फ डम्पू (जिला महामंत्री), श्री राजेश सिंह, श्री आलोक सिंह मोंटू, श्री सुधीर कुमार पाण्डेय, श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह, श्रीमती रीना राय, श्री भरत राय, श्री अजय राजभर, श्री मंटू विश्वकर्मा (जिला मंत्री), श्री उमाशंकर सेनी (जिला कोषाध्यक्ष), श्री हरिनारायण गुप्ता (जिला सह कोषाध्यक्ष), श्री कमलेश कुमार पाण्डेय (जिला कार्यालय मंत्री), श्री संजीव कुमार सिंह (जिला आईटी संयोजक), श्री नितेश कुमार मिश्रा (जिला सोशल मीडिया संयोजक), श्री लवकुश प्रसाद मौर्य (जिला सोशल मीडिया सह संयोजक) एवं श्री पंकज कुमार सिंह उर्फ गुड्डू (जिला मीडिया प्रभारी) को जिम्मेदारी दी गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई गई है कि वे संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इसी क्रम में नगर पंचायत नगरा का कार्यकारिणी में विशेष दबदबा देखने को मिल रहा है, जिससे क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। स्थानीय स्तर पर खुशी का माहौल बना हुआ है। जिला महामंत्री पद पर श्री आलोक शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. मिलन राम, जिला कोषाध्यक्ष पद पर श्री उमाशंकर सैनी, तथा सदस्य के रूप में श्री अरविंद नारायण सिंह एवं प्रोफेसर डॉ. समरजीत सिंह को जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
रेलवे कार्यक्रम में बेइज्जती से आगबबूला सपा सांसद, बोले– अफसर काम नहीं करेंगे तो जूते पड़ेंगे, केस से नहीं डरता

बलिया।बलिया लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडेय रेलवे के एक कार्यक्रम में खुद को दरकिनार किए जाने से इस कदर भड़क गए कि उन्होंने खुले मंच से अफसरों को चेतावनी दे डाली। फेफना क्षेत्र में हुए रेलवे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न बनाए जाने पर सांसद ने तीखा हमला बोलते हुए कहा— “अधिकारी अगर काम नहीं करेंगे तो जूते नहीं खाएंगे क्या? मुझ पर जितने मुकदमे करने हों कर लो, झेलने के लिए तैयार हूं।”
दरअसल, फेफना रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के ठहराव को लेकर शुक्रवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री और बलिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर दयालु को मुख्य अतिथि बनाया गया था। हालांकि वह अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसके बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर बैठाया गया।
यहीं से सियासी तूफान खड़ा हो गया। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद सनातन पांडेय को न बुलाए जाने से सपा सांसद बुरी तरह नाराज हो गए। अगले ही दिन फेफना क्षेत्र के बघेजी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सरकार, अफसरशाही और प्रोटोकॉल व्यवस्था पर जमकर हमला बोला।
सनातन पांडेय ने कहा कि देश में यह परंपरा रही है कि केंद्र सरकार की किसी भी परियोजना का मुख्य अतिथि वहां का सांसद होता है, चाहे वह सत्ता पक्ष से हो या विपक्ष से। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने जानबूझकर सांसद की अनदेखी कर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।
भावुक और आक्रोशित अंदाज में सांसद ने कहा—
“मैं बूढ़ा जरूर हो गया हूं, लेकिन मेरे आत्मसम्मान की उम्र आज भी जवान है। मन करता था कि उस कार्यक्रम में जाकर कुर्सी उठाकर फेंक दूं।”
उन्होंने यह भी कहा कि अब लोग उन्हें झगड़ालू प्रवृत्ति का कहने लगे हैं, लेकिन वह इसे जनता के सम्मान की लड़ाई मानते हैं। सांसद के इस बयान के बाद बलिया की राजनीति में भूचाल आ गया है।
रेलवे कार्यक्रम को लेकर उठे इस विवाद ने न सिर्फ प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच टकराव को भी और तेज कर दिया है।
अब सवाल यही है—क्या सांसद की अनदेखी सियासी भूल थी या जानबूझकर किया गया अपमान?
इंसानियत आज भी है जिन्दा

संजीव सिंह बलियाl लाख जमाना बदल गया है, लोगों की सोच बदल गयी है, हर व्यक्ति जिंदगी की जद्दोजहद मे व्यस्त है, l

लेकिन भारत की सवा सौ करोड़ आबादी मे आज भी अच्छे इंसान और इंसानियत जिन्दा है l

बता दें कि नगरा ब्लाक के खरूआँव गांव मे मंगलवार कि रात या बुधवार कि भोर मे किसी अज्ञात वाहन ने एक बछड़े को टक्कर मार दिया था,

जिसमे बछड़े का दाहिना पैर का निचला हिस्सा पूरी तरह चोटिल हो गया था और ख़ून टपक रहा था, हतास और निराश सडक किनारे कराह रहा था l

सुबह हुई लोग आते जाते देखते दुःख और सम्बेदना भी प्रकट करते लेकिन सारी सम्बेदनायें थोड़े समय के किये होती फिर अपने कार्यों मे लग जाते l

तभी गांव के ही ईश्वर चंद प्रजापति कि नजर इस बछड़े पर पड़ी तो उनका हृदय द्रवित हो गया l

आप ने बछड़े को दवा लगायी, अच्छे से पट्टी किया दवाई खिलाई l

जिससे बछड़े को काफ़ी आराम मिला l

इस पुनीत कार्य मे ईश्वर चंद जी का साथ नयन कुमार, मुकेश ठाकुर सहित अन्या लोगों ने भी दिया l

इस कार्य कि सभी लोगों ने सराहना किया और कहा कि आप का नाम ही ईश्वर नहीं है बल्कि आप के हृदय मे ईश्वर का वास भी है l

मानव वही है जो दुसरो के हृदयकि पीड़ा को समझ सके और मानवता ही जीवन का मूल है l

आये दिन वाहनों से हो रहें आवारा पशुओ कि दुर्घटना एवं आवारा पशुओ से राहगीरों कि दुर्घटनाये चिंता का विषय है

और सरकार के लिए एक चुनौती भी है l

मोहम्मद आरिफ शाह अल्वी

जिन लोगों के मकान गिर गए है उन्हें जमीन देकर सरकार मकान बनवाए

संजीव सिंह बलिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने सरकार से मांग किया है कि बलिया जनपद को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में विशेष पैकेज सरकार के तरफ से दिया जाना चाहिए साथ ही प्रलयकारी बाढ़ के कारण जिन लोगों के मकान गिर गए है उन्हें जमीन देकर सरकार मकान बनवाए,जिन किसानों के फसल बर्बाद हुई है उन्हें फसलों का उचित मुआवजा दिया जाय। सपा प्रवक्ता ने सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार के लोग सिर्फ फोटो शूट करा रहे हैं फोटाश से ग्रसित सत्ता पार्टी के लोगो को जनता के परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। सिर्फ लम्बी लम्बी बाते है धरातल पर सब हवा हवाई है। सत्ता के चकाचौंध में बीजेपी को जनसाधारण की समस्या नहीं दिख रही इन्हें सिर्फ देश के चुनिंदा उद्योगपति घरानों के लोग दिखते है। सपा प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी सरकार के सूची में बलिया जनपद आखिरी पायदान पर है बलिया के विकास से यह सरकार मुंह फेर चुकी है। जिसका जवाब बलिया के लोग भी समय पर जरूर देंगे।

नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित

ओमप्रकाश वर्मा

नगरा(बलिया)। कक्षा 9 व कक्षा 11 के अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुल्क 50 रुपये की जगह राजकोष में 40 रुपये ही जाएंगे। 10 रुपये विद्यालय के खाते में जमा किए जाएंगे। संस्था के प्रधान पंजीकरण शुल्क के रूप में छात्रों से 50 रुपये ही लेंगे।

शासन ने कक्षा 9 व 11 के के प्रत्येक अभ्यर्थी से पंजीकरण शुल्क के रूप में ली जाने वाली धनराशि को राजकोष में जमा कराए जाने विषयक परिषद विनियमों में संशोधन किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे गए पत्र में कहा कि परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में संस्थागत अभ्यर्थी के रूप में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थाओं में कक्षा 9 व 11 में प्रवेश लेते समय अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।

ऐसे अभ्यर्थी अपनी पात्रता तथा जन्मतिथि सेसंबंधित व वैधानिक साक्ष्य संस्था के प्रधान को तत्समय उपलब्ध कराएंगे। संस्था के प्रधान संतुष्ट होने पर ही अभ्यर्थी का पंजीकरण अपने विद्यालय पर करेंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी को पंजीकरण शुल्क के रूप में 50 रुपये संस्था प्रधान को देना होगा।

संस्था प्रधान 40 रुपये राजकोष में व 10 रुपये विद्यालय के खाते में जमा करेंगे। 10 रुपये संस्था के आकस्मिक कार्य के लिए अनुरक्षित रखी जाए जो संस्थाओं के गुणवत्ता, संवर्धन एवं अन्य आवश्यक कार्य के लिए व्यय की जाएगी।

संस्था के प्रधान की ओर से वांछित धनराशि का व्यय उन्हीं मदों में किया जाएगा जिसके लिए यह धनराशि अनुरक्षित की जा रही है। व्यय में किसी भी तरह की अनियमितता, अशुद्धता अथवा बिलंब के लिए संस्था के प्रधान सीधे उत्तरदायी मानते जाएंगे।

सांसद इकरा हसन पर करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने पर सपा ने जताया कड़ा एतराज

संजीव सिंह बलिया। उतर प्रदेश के कैराना लोकसभा से पार्टी की सांसद इकरा हसन पर करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने पर समाजवादी पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है इस संबंध में सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी जी ने कहा कि करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा द्वारा कैराना की सांसद इकरा हसन के खिलाफ की गई टिप्पणी बहुत ही निंदनीय हैं।

पूरे सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य और आपत्तिजनक है। यह टिप्पणी न केवल एक निर्वाचित महिला सांसद की गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि यह लैंगिक और धार्मिक आधार पर अपमानजनक भी है, जो सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाली है।

राणा का यह बयान कि "मैं इकरा से निकाह कुबूल फरमाता हूँ" और "मैं उन्हें घर नमाज पढ़ने की इजाजत दूंगा" जैसी बातें न केवल व्यक्तिगत अपमान हैं, बल्कि यह महिलाओं के प्रति असंवेदनशील और सांप्रदायिक मानसिकता को दशार्ती हैं।

यह किसी भी तरह से सभ्य समाज के लिए सामान्य नहीं है। एक निर्वाचित सांसद, जो एक महिला हैं, के खिलाफ इस तरह की अभद्र और सार्वजनिक टिप्पणी न केवल उनकी व्यक्तिगत गरिमा पर हमला है, बल्कि यह संसद और लोकतांत्रिक मूल्यों का भी अपमान है। ऐसी टिप्पणियां समाज में नफरत और ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने वाली है जो सामाजिक ताने-बाने के लिए हानिकारक है।

अगर एक सांसद के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी हो सकती है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति की कल्पना करना मुश्किल है।

जब एक महिला सांसद सुरक्षित नहीं है, तो आम बेटियों का क्या हाल होगा यह टिप्पणी न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि यह समाज में महिलाओं के प्रति गलत मानसिकता को दशार्ती है।

सपा के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा है कि निर्वाचित सांसद पर की गई टिप्पणी निंदनीय, असंवेदनशील, जो एक सभ्य समाज के लिए अस्वीकार्य है। यह मामला न केवल एक सांसद के सम्मान का सवाल है, बल्कि यह महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द के लिए भी एक गंभीर मुद्दा है।

इस घटना का सख़्ती से संज्ञान लिया जाए!

दोषी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई हो। एक महिला सांसद के मान-सम्मान के साथ समझौता किसी भी हाल में समाजवादी पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी।

अध्यात्म और नैतिकता का अद्‌भुत संगम परमधामपीठ

ओमप्रकाश वर्मा नगरा बलिया! ड्हा बिहरा ग्रामान्तर्गत अद्वैत शिवशक्ति परमधामपीठ के यशस्वी संस्थापक द्वादश वर्षीय भूतपूर्व मौनव्रती शिवलीन स्वामी ईश्वरदास ब्रह्मचारी जी महाराज अपने आध्यात्मिक चिन्तन व दर्शन के लिए प्रसिद्ध रहे। अध्यात्म के अनन्ताकाश में स्वच्छन्द विचरण करने वाले पूज्य गुरुदेव के न रहने से शिष्य संघ व भक्तवृन्द की अपूरणीय क्षति हुई है। गुरु पर्वोत्सव के पावन अवसर पर परमधाम परिसर में 6 जुलाई 2025 ई० से 10 जुलाई 2025 ई० तक आयोजित कार्यक्रमों में गुरुदेव के नव निर्मित समाधि-मन्दिर का लोकार्पण और गुरु-विग्रह का अनावरण होना है। दिव्य भव्य नव्य समाधि मन्दिर व मूर्ति, राजस्थानी कीमती पत्थरों से चतुर कारीगरों द्वारा समय से पूर्व ही बना दिया जायेगा।

नैसर्गिक सुषमा सम्पन्न शान्त सुरम्य वातावरण में पूज्य गुरुवर (श्री मौनी बाबा) द्वारा स्थापित श्री वनखण्डी नाथ इण्टर कालेज शिक्षा परीक्षा की शुचिता में अग्रणी है। आश्रम का आध्यात्मिक वातावरण विद्यालय की चारुतामें चार चाँद लगा देता है, तभी तो छात्र-छात्राएँ तथा शिक्षक -शिक्षिकाएँ परस्पर शालीनता का व्यवहार करते हैं। पुण्य-सलिला भगवती सरयू का पावन पुलिन गुरुदेव की कृपा से अति सुन्दर तीर्थ बन गया है। कहा भी गया है-तीर्थी कुर्वन्ति तीर्थानि । ऐसे महिमावान महापुरुष के कमलवत् श्री चरणों में कोटिशः नमन !

मजदूरों के अभाव में गत दो सप्ताह से निर्माण कार्य बंद

ओमप्रकाश वर्मा,नगरा बलिया । नगर पंचायत के प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग के तीन माह पहले सामुदायिक भवन का निर्माण व पोखरे की घाट का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। मजदूरों के अभाव में गत दो सप्ताह से निर्माण कार्य बंद पड़ा है।

इसके लिए पर्यटन विभाग ने 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किया है। पोखरे के पूर्वी छोर पर पक्की घाट के निर्माण के लिए बीमा की ढलाई के लिए छड़ लगा कर छोड़ दिया गया है। इसी तरह अभी तक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया गया है। सामुदायिक भवन भी अधूरा पड़ा है।पिछले महीने में पर्यटन विकास निगम के पीएम व आरएम ने कार्य का निरीक्षण किया था। उस समय केवल दो मजदूर ही कार्य कर रहे थे।

नगरा में श्रमिकों की कमी से ठप पड़ा पोखरे की घाट का निर्माण कार्य। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद ठेकेदार से श्रमिकों की संख्या बढ़ा कर बरसात से पहले कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया था।उसके बाद मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई। दो सप्ताह से मजदूर गायब हैं। कार्य ठप पड़ा हुआ है। लोगों का कहना है कि जिस दिन जोरदार बारिश हुई उस दिन पोखरे में पानी भर जाएगा।

ऐसी स्थिति में कार्य होना

मुश्किल होगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश का कहना है कि तीन माह से शुरू कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है।अधिकारियों को चाहिए कि समय से कार्य पूर्ण कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित करें। पर्यटन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर आरसी पाठक का कहना है कि कार्य क्यों बंद है, इसका पता लगा कर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया जाएगा।