ऑपरेशन कन्विक्शन’ में दहेज हत्या के 4 आरोपियों को 10-10 साल कैद, 30,000-30,000 रुपये अर्थदण्ड की सजा
![]()
गोण्डा । जिले में पुलिस के विशेष अभियान ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत दहेज हत्या के मामले में चार दोषी अभियुक्तों को आज दिनांक 02.04.2026 को न्यायालय द्वारा 10-10 वर्ष की सजा और 30,000-30,000 रुपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी श्री कौशल कुमार सिंह ने थाना धानेपुर को सूचना दी कि लगभग 2 वर्ष पूर्व उनकी पुत्री कोमल की शादी हरिकेश सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही कोमल को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 12.03.2024 को सूचना मिली कि कोमल घर नहीं लौटी। जांच में पता चला कि दहेज की मांग को लेकर उसे ससुराल वालों ने मार दिया। इस संबंध में थाना परसपुर में मु0अ0सं0-88/2024, धारा 498ए, 304बी भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
दोषसिद्धि एवं अभियोग
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश और गोण्डा के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया गया। माननीय न्यायालय/पीठासीन अधिकारी श्री राजेश कुमार (तृतीय) महोदय द्वारा थाना परसपुर पुलिस, मॉनिटरिंग सेल, अभियोजक और कोर्ट स्टाफ की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दोषी अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया।
दोषी अभियुक्त
हरिकेश सिंह पुत्र पवन कुमार सिंह
रामकेवल पुत्र सिद्धमान
पवन कुमार सिंह पुत्र रामकेवल
रीता सिंह पत्नी पवन कुमार सिंह
सभी निवासी ग्राम रामपाल पुरवा, बहुवन मदार माझा, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा
अभियोग:
मु0अ0सं0-88/2024, धारा 498ए, 304बी भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा
इस कार्रवाई से ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ की गंभीरता और अपराधों के खिलाफ तेजी से न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता उजागर हुई।


गोण्डा। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आगामी 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में गोंडा की टीम अभी शिरकत करेंगी, इस हेतु बाकायदा बीते दिनों टाउन हॉल में समीक्षा बैठक कर रणनीति तैयार की गई, आपको बता दे माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए जजमेंट में सेवारत सभी शिक्षकों के लिए अनिवार्य टेट लागू करने का आदेश दिया गया था उक्त आदेश के बाद से लगातार पूरे देश में शिक्षकों का प्रदर्शन जारी है इसी क्रम में शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर चले विभिन्न शैक्षिक संगठन एकत्र होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गोंडा इकाई के जिलाध्यक्ष एवं माण्डलिक मंत्री आनंद त्रिपाठी ने बताया कि एक एक ब्लॉक से समीक्षा बैठक में कम-से-कम पचास-पचास शिक्षकों को चलने का लक्ष्य रखा गया है।जिला उपाध्यक्ष इन्द्र प्रताप सिंह जी ने बताया कि जनपद के सभी विकासखण्डों से हजारों शिक्षकों के जनपद गोण्डा से दिल्ली के रामलीला मैदान में को पहुंचने की योजना है।
*मौत कल आती है आज आ जाए, डरता कौन है
*इन्हें निवाला क्या दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं
गोण्डा। प्रदेश भर में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में नवीन सत्र 2026-27 की औपचारिक शुरुआत बुधवार 1 अप्रैल को हुई, इसी क्रम में गोंडा जिले के 2609 प्राथमिक विद्यालय एवं 512 माध्यमिक विद्यालय में नए सत्र की शुरुआत धूमधाम से हुई, प्रातः काल विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चों ने स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर हाथ में बैनर, तख्ती लेकर शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन... शिक्षा ऐसी सीढ़ी है, जिससे चलती पीढ़ी है... घर-घर शिक्षा दीप जलाओ, लड़का लड़की सभी पढ़ाओ... आदि नारों के साथ लोगों को जागरूक किया, इसके बाद विद्यालय में पहले दिन आए हुए कक्षा 1 के बच्चों का फूलमाला और तिलक के साथ स्वागत किया गया और उपहार स्वरूप स्टेशनरी के समान दिए गए।
*पुलिस पहुंचते ही भागे आरोपी
5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1