/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1703422753132082.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1703422753132082.png StreetBuzz मांसपेशी-संरक्षण तकनीक से सफल घुटना प्रत्यारोपण मरीज अगले दिन से चलने लगा। Prayagraj
मांसपेशी-संरक्षण तकनीक से सफल घुटना प्रत्यारोपण मरीज अगले दिन से चलने लगा।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में 60 वर्षीय मरीज के बाएं घुटने का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट (TKR) किया गया। यह सर्जरी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आनंद कुमार की टीम ने आधुनिक सबवास्टस एप्रोच (Subvastus Approach) तकनीक से की।मरीज लंबे समय से घुटने के तीव्र दर्द और चलने-फिरने में कठिनाई से परेशान थे। जांच में घुटने के जोड़ में उन्नत स्तर का ऑस्टियोआर्थराइटिस पाया गया, जिसके बाद टोटल नी रिप्लेसमेंट का निर्णय लिया गया।डॉ.

आनंद कुमार ने बताया कि सबवास्टस एप्रोच एक मसल-स्पेरिंग तकनीक है, जिसमें जांघ की मुख्य मांसपेशियों को काटे बिना ऑपरेशन किया जाता है। इससे मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और शीघ्र पुनर्वास का लाभ मिलता है। इस तकनीक की खासियत यह है कि मरीज ऑपरेशन के अगले ही दिन सहारे से चलना शुरू कर देता है।सर्जरी टीम में डॉ. सैफ और डॉ. रंजीत शामिल रहे, जबकि एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. नितिन और डॉ. अंकित ने सहयोग दिया।

ऑपरेशन थिएटर स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो.डॉ. वी.के. पांडेय ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि स्वरूप रानी चिकित्सालय में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को बेहतर और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की स्थिति स्थिर है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ ही दिनों में मरीज सामान्य गतिविधियों में लौट सकेगा।

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पुलिस की गश्त और थाने मे वीडियो बना कर रील पोस्ट की तो होगी कार्यवाही -पुलिस कमिश्नर

विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज । प्रयागराज के पुलिस कॉमिशनर जोगेंद्र कुमार नें पुलिस की गश्त और वाहन चेकिंग की वीडियो से रील बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले क़ो गंभीरता से लिया हैं CP का कहना हैं की इस मामले मे प्रयागराज ज़ोन के सभी थानो क़ो एक निर्देश पत्र भेज कर इस पर लगाम लगाने का निर्देश दिया जायेगा, कुछ दिनों मे देखा गया की कुछ लोग गले मे आई. कार्ड टांग कर थाने से निकलते हुए वीडियो बना कर रील बनाये थे जिसको सोशल मीडिया मे भौकाल के तौर पर पोस्ट किया गया था, इसी तरह खुलदाबाद के रोशन बाग़ मे एक कतिथ पत्रकार नें पुलिस की गश्त के साथ सेल्फी वीडियो बना कर पोस्ट की थी, CP जोगेंद्र कुमार नें इन सभी मामलो का संज्ञान लेकर सख्त कार्यवाही की बात कही हैं.

कौशल से सशक्त युवा– सपनो को मिला मेजा ऊर्जा के सहयोग से नई उड़ान का आसमान।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अन्तर्गत कौशल विकास पहल के तहत सीपेट (CIPET) लखनऊ में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियो के लिए कार्यक्रम का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल सभागार में किया गया। जिसमें 40 प्रशिक्षार्थियो को प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत सीपेट (CIPET) लखनऊ के सहयोग से युवाओ को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का सफल प्रयास किया गया है। 40 प्रशिक्षार्थियों को सीपेट लखनऊ में चार माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण मशीन ऑपरेटर–टूल रूम ट्रेड में प्रदान किया गया जिसके उपरांत 100 प्रतिशत प्लेसमेंट दिया गया।प्रशिक्षित युवाओं को गुजरात और हरियाणा राज्यो की विभिन्न अग्रणी कंपनियों में नियुक्तियां भी प्राप्त हुई हैं।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवास राव ने अपने संबोधन में कहा“युवा शक्ति देश का भविष्य है।उन्हे सही प्रशिक्षण और अवसर देकर हम एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रख सकते हैं। कौशल विकास ही राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति है।”एवं उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियो को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर सभी बच्चों ने मेजा ऊर्जा निगम और सीपेट को अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर नरेन्द्र नाथ सिन्हा (महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण)अशोक कुमार सामल (महाप्रबंधक अनुरक्षण)विवेक चन्द्र (अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन) डॉ ए के चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) नवाब अंसारी(अपर महाप्रबन्धक सतर्कता)यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण सहित सीपेट के अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

मेज़ा ऊर्जा निगम की क्रेडिट रेटिंग बेहतर हुई।

संजय द्विवेदी प्रयागराज।देश की विश्वसनीय केयर रेटिंग एजेंसी केयर एज रेटिंग्स लिमिटेड ने एमयूएनपीएल की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है।मेज़ा ऊर्जा निगम प्राइवेट लिमिटेड एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है। क्रेडिट रेटिंग में हुआ यह सुधार कंपनी के अच्छे संचालन स्थिर वित्तीय स्थिति और भारतीय बिजली क्षेत्र के मजबूत नियामक ढांचे को दर्शाता है।केयर एज रेटिंग्स लिमिटेड ने एमयूएनपीएल की दीर्घकालिक बैंक सुविधाओं की रेटिंग को CARE A+; Stable से बढ़ाकर CARE AA-; Stable कर दिया है।

इसके अलावा, अल्पकालिक बैंक सुविधाओं की रेटिंग को CARE A+; Stable / CARE A1 से बढ़ाकर CARE AA-; Stable / CARE A1+ कर दिया गया है।यह रेटिंग सुधार एमयूएनपीएल के लगातार अच्छे संचालन मजबूत वित्तीय अनुशासन और बेहतर नकदी स्थिति को दर्शाता है। कम्पनी को अपने प्रमोटरो-एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के अनुभव और प्रबंधन क्षमता का भी लाभ मिलता है जिससे उसका कामकाज स्थिर बना रहता है।यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि MUNPL का मजबूत वित्तीय और परिचालन प्रदर्शन राज्य में बिजली आपूर्ति को और भरोसेमंद बनाएगा तथा आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे के विकास को समर्थन देगा।इस उपलब्धि को रेखांकित करते हुये एमयूएनपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जी श्रीनिवासा राव ने कहा कि ‘क्रेडिट रेटिंग में यह सुधार हमारे बेहतर संचालन तकनीकी भरोसेमंदी और सभी हितधारकों के लिए लम्बे समय तक मूल्य संवर्द्धन के हमारे प्रयासों को दर्शाता है।

एमयूएनपीएल के मुख्य वित्तीय अधिकारी अंशु बरुआ ने इस अवसर पर कहा कि बेहतर क्रेडिट रेटिंग हमारी मजबूत वित्तीय स्थिति को दिखाती है जो स्थिर नकदी प्रवाह, जिम्मेदार तरीके से कर्ज कम करने और बेहतर संचालन के कारण संभव हुआ है।यह रेटिंग सुधार एमयूएनपीएल की दीर्घकालिक प्रगति और वित्तीय मजबूती के प्रति निवेशको ऋणदाताओ और अन्य हितधारकों के विश्वास को बढ़ाएगा।

नगर निगम के सदन में महापौर और नगर आयुक्त ने पुनरीक्षित बजट पेश किया
सभासदो ने अपने क्षेत्रो की समस्याओं को गिनाया

वार्डो में अभी तक हुए कार्यो पर हुई चर्चा


संजय द्विवेदी प्रयागराज।नगर निगम में आज महापौर ने बजट पेश किया जिसमें शहर के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रो के योजनाओं का लाभ होगा नगर आयुक्त सीलम साई तेजा नगर निगम के अपने अपने सभी विभागों के अधिकारीगण के साथ उपस्थित रहे।सदन में महापौर गणेश केशरवानी और सभी वार्ड के सभासद एवं सभी जोन के अधिकारीगण भी बजट में शामिल हुए इस दौरान नगर निगम के अपने क्षेत्र से आए पार्षदगणों ने अपनी-अपनी बात रखी जिसमें शिकायतो में पेयजल तथा सड़क-नाली निर्माण तथा अतिक्रमण नालो और नालियो की साफ-सफाई  जाम नालियों की समस्या मरम्मत या निर्माण कार्य करने को चबूतरे पेयजल शौचालय/यूरिनल जल की समस्याओ हाउस टैक्स तथा नगर की सड़कों पर सफाई की व्यवस्था किये जाने की चर्चा हुई इसी क्रम में साफ-सफाई मार्ग प्रकाश मलवा अतिक्रमण जैसी समस्या को तत्काल निस्तारण का आदेश को दिया सदन में अपर नगर आयुक्त  दीपेन्द्र यादव अरविन्द कुमार रॉय राजीव कुमार शुक्ला दिनेश चन्द्र सचान मुख्य अभियंता (सिविल)संजय कटियार मुख्य अभियंता (वि./या.)डाo महेश कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी गौरव कुमार  महाप्रबंधक जलकल संजय मंमगई मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डांo विजय अमृत राज पशु चिकित्सा कल्याण विभाग रामपूजन सहायक नगर आयुक्त  अशोक कुमार जोनल अधिकारी जोन 1,  जोनल अधिकारी जोन 2, नवनीत शंखवार जोन 3, विकास जैन जोन 4,अखिलेश त्रिपाठी जोन 5, श्याम कुमार जोन 6,सौरभ यादव जोन 7. सुदर्शन चन्द्र जोन 8 अनिल कुमार मौर्या अधिशासी अभियन्ता एवं सभी जोनल अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बौद्धिक संपदा के लिए  छात्रों में जागरुकता उत्पन्न करें विश्वविद्यालय-न्यायमूर्ति सुधीर नारायण
मुफ्त विश्वविद्यालय में आईपीआर पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज में बुधवार को आयोजित बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कहा कि बौद्धिक संपदा को वैश्विक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए बड़े कानूनी बदलाव की आवश्यकता है क्योंकि भारत में बौद्धिक संपदा के सम्बन्ध में जो भी नियम लागू हैं वह वैश्विक स्तर पर मान्य नही है।न्यायमूर्ति नारायण ने बौद्धिक संपदा अधिकार को विधिक परिपेक्ष्य में समझाते हुए बताया कि आईपीआर को लेकर भारत में अभी किसी अधिनियम का निर्माण नहीं किया गया।जिस प्रकार कॉपीराइट एक्ट की व्यवस्था है वैसी कोई व्यवस्था आईपीआर को लेकर नही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को बौद्धिक संपदा अधिकार के सम्बन्ध में बड़े कदम उठाने चाहिए जिससे कि छात्रों के बीच जागरूकता उत्पन्न की जा सके।मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की विधि विद्या शाखा की प्रो.मानसी शर्मा ने कहा कि बौद्धिक संपदा के सम्बन्ध में व्यापक पैमाने पर जागरूकता की आवश्यकता है।मनुष्यो द्वारा प्रतिपादित कोई भी मौलिक रचना सृजन उसकी बौद्धिक सम्पदा के अन्तर्गत आती है।इस संपदा को विधिक संरक्षण के द्वारा ही सुरक्षित करना आईपीआर का मुख्य उद्देश्य है।प्रो.शर्मा ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी अपनी बौद्धिक सम्पदा को संरक्षित करे और उसे अगली पीढ़ी को हस्तांतरित करे।हमें अपने परंपरागत एवं अर्जित ज्ञान रचना निर्माण आदि को डिजिटल माध्यम में सुरक्षित करना चाहिए।अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि बौद्धिक सम्पदा कभी अर्थपरक नहीं थी वरन् वह भारत में जनकल्याण के लिए हमेशा प्रयोग में लाई जाती रही।हमारे ऋषि मुनियों के पास बौद्धिक संपदा थी ज्ञान था लेकिन उसका सम्बंध व्यवसाय से नहीं था। पश्चिमी सभ्यता में व्यवसाय महत्वपूर्ण हुआ। वह विद्या से जुड़ा बौद्धिकता से जुड़ा और उसका विस्तार हो गया।प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि नवीन तकनीक और उनके उपभोग एवं प्रयोग के सम्बन्ध में आईपीआर को और सशक्त एवं व्यापक बनाया जाए। इसके साथ ही कृतिम बुद्धिमत्ता के दौर में बौद्धिक संपदा को सुरक्षित करने के लिए निहित कानून एवं नियमों का पालन करते हुए हमें उनको संदर्भित अवश्य करना चाहिए।उद्घाटन सत्र में अतिथियों का वाचिक स्वागत प्रो.सत्यपाल तिवारी तथा विषय प्रवर्तन प्रो.जे पी यादव ने किया। कार्यशाला का संचालन डॉ गौरव संकल्प एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ सतीश चन्द्र जैसल ने किया। कार्यशाला के अन्तय तकनीकी सत्रों में प्रतिभागियो ने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
ब्लड प्रेशर और डायबिटीज हैं किडनी के सबसे बड़े दुश्मन— डॉ. सौम्या गुप्ता

संजय द्विवेदी प्रयागराज।विश्व गुर्दा दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से संबद्ध स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में किडनी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर नेफ्रोलॉजी विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सौम्या गुप्ता ने कहा कि उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर)और डायबिटीज किडनी के सबसे बड़े दुश्मन है।यदि इन बीमारियों को समय रहते नियंत्रित न किया जाए तो धीरे-धीरे किडनी की कार्यक्षमता कम होने लगती है और कई मामलों में मरीज को डायलिसिस की आवश्यकता तक पड़ सकती है।डॉ.गुप्ता ने बताया कि किडनी शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है जो रक्त को शुद्ध करने शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने तथा शरीर में तरल और खनिजों के संतुलन को बनाए रखने का कार्य करती है।उन्होंने कहा कि स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में बड़ी संख्या में किडनी से संबंधित रोगियों का उपचार किया जाता है तथा जरूरतमन्द मरीजो को डायलिसिस सहित आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

*किडनी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य*

सामान्य व्यक्ति की दोनो किडनियों का कुल वजन लगभग 250–300 ग्राम होता है।किडनी प्रतिदिन लगभग 180 लीटर रक्त को फिल्टर करती है।भारत में अनुमानतःहर 10 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी स्तर पर क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD)से प्रभावित है।लगभग 60 प्रतिशत किडनी रोगों का कारण डायबिटीज और उच्च रक्तचाप होता है।शुरुआती अवस्था में किडनी रोग के लक्षण स्पष्ट नहीं होते इसलिए नियमित जांच बेहद जरूरी है।

*किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सलाह*

ब्लड प्रेशर और शुगर की नियमित जांच कराएं
नमक और जंक फूड का सेवन कम करें पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाइयो का अधिक उपयोग न करे
नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाएं डॉ. सौम्या गुप्ता ने आम जनता से अपील की कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और संतुलित जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
पन्द्रह मार्च को महराज भवन कंजासा में लगेगा जमावड़ा, होली मिलन समारोह की तैयारी तेज
पत्रकार संघ के आयोजन में बाहर से बुलाए गए कलाकार, समाजसेवी मुकेश द्विवेदी संभाल रहे व्यवस्था

संजय द्विवेदी प्रयागराज।घूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कंजासा स्थित महाराज भवन में पन्द्रह मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पत्रकार संघ के तत्वावधान में सायं चार बजे से शुरू होगा जिसमें क्षेत्र के पत्रकारो गणमान्य लोगो तथा ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया है।आयोजकों के अनुसार इस बार समारोह को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक मित्र बंधु, प्रसिद्ध गायिका मंजिता त्रिवेदी सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही राधा-कृष्ण नृत्य कार्यक्रम भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।समारोह की तैयारियों में समाजसेवी मुकेश द्विवेदी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं ग्रामीण कई दिनों से जुटे हुए हैं।आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है जिससे कंजासा में होली मिलन समारोह इस बार विशेष रूप से भव्य रूप में दिखाई देगा।
फार्म-6 भरवाए -मतदाता बनाए,श्मशान स्थल पर जन जागरूकता करते सरदार पतविंदर सिंह।

पवित्र आत्मा की शांति के लिए फार्म-6भरवाए
-मतदाता बनाए सूची में रिश्तेदार,नातेदार,आस-
पड़ोस सब का फार्म-6भरवा कर पवित्र आत्मा की शांति में महत्वपूर्ण योगदान दे।


   विश्वनाथ प्रताप सिंह

प्रयागराज। सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ  पिछले कई दिनों से दारागंज/ रसूलाबाद/अरैल श्मशान स्थल पर विशेष प्रगाढ़
पुनरीक्षण(एसआईआर) जागरूकता अभियान चलाते हुए श्मशान स्थल घाट में उपस्थित अपनों का अंतिम संस्कार करने आए हुए लोगों के मध्य युवाओं की चरण धूल के रूप में "जूते" दोनों हाथ में सोजोकर घाट में भ्रमण करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि मृतक आत्मा की शांति के लिए फार्म-6 भरवाए-मतदाता बनाए। लोकतंत्र को मजबूत करें का संदेश देते रहेl
हाथों में जूते (चरण-पादुका) लेकर चलते हुए सरदार पतविंदर सिंह के हाथों में जूते देखकर कई लोग सामाजिक कार्यकर्ता को पागल समझ रहे थे लेकिन हाथों में पोस्टर देख और उसमें सूक्ति वाक्य पढ़कर लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि यह पागल नहीं है लोगों को अपनी ओर आकर्षित करके आम जनमानस को फार्म-6भरवाए
-मतदाता बनाए के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैंl

पिछले कई दिनों से विभिन्न श्मशान स्थल में उपस्थित होकर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि मृतक हुए अपनें-अपनों का अंतिम संस्कार करने आए लोगों के मध्य फार्म-6भरवाए-मतदाता बनाए मतदान के प्रति जागृत करने की  मुहिम चला रहे हैंl

सरदार पतविंदर सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़
पुनरीक्षण(एसआईआर)का कार्य चल रहा है उन्होंने (मृतक) ने भी लोकतंत्र की मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा होगा किन्तु इसी दौरान अंतिम सांस ली है इनकी भी इच्छा रही रही होगी कि लोकतंत्र का पर्व जब आएगा तो मै भी मतदान करूगा किंतु भगवान की इच्छा के आगे किसी की इच्छा नहीं चलती है पवित्र आत्मा की शांति के लिए आप यज्ञ-हवन,पूजा- पाठ,भंडारा करेगे तो आप लोगों का कर्तव्य बनता है कि एक पुनीत कार्य और करें इस समय फार्म-6भरवाए-मतदाता बनाए सूची में रिश्तेदार,नातेदार, आस-पड़ोस सब का फार्म-6भरवा कर पवित्र आत्मा की शांति में महत्वपूर्ण योगदान दे।राजेश थापा,हरमनजी सिंह,दलजीत कौर, श्मशान स्थल घाट में जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रयागराज के ऐतिहासिक आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर मिलेगा संग्रहालय का टिकट, पर्यटकों की सुविधा मिलेगी

  विश्वनाथ प्रताप सिंह


प्रयागराज ।ऐतिहासिक अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में इलाहाबाद संग्रहालय के प्रचार-प्रसार के लिए एक नई व्यवस्था शीघ्र ही लागू होगी। संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर ही अब तक टिकट काउंटर है। अब आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर संग्रहालय का टिकट लोगों और पर्यटकों को मिल सकेगा। इसकी जानकारी आम जन तक हो, इसके प्रचार-प्रसार के लिए फ्लेक्स आदि लगाए जाएंगे।

मंडलायुक्त ने संग्रहालय का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में  हुई बैठक में संग्रहालय का टिकट आजाद पार्क के सभी प्रवेश द्वार पर उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त  संग्रहालय पहुंचीं थीं। बैठक करके कई योजनाओं पर उन्होंने चर्चा किया।

संग्रहालय के प्रचार-प्रसार पर जोर
कहा गया कि संग्रहालय का प्रचार-प्रसार बढ़ाना है। इसके लिए आजाद पार्क के सभी द्वार पर टिकट बिक्री और संग्रहालय के नाम का अलग से काउंटर बनाए जाने पर विचार-विमर्श हुआ। मंडलायुक्त ने इसे सहमति दे दी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जो लोग शहर के रहने वाले नहीं हैं और आजाद पार्क में जाते हैं उन्हें संग्रहालय के बारे में पता ही नहीं होता।

इंटर तक के विद्यार्थियों काे निश्शुल्क प्रवेश
बताया गया है कि काफी लोगों को इसका पता नहीं है कि संग्रहालय में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश निश्शुल्क है। वहीं महाविद्यालय से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 20 रुपये और वयस्कों के लिए टिकट 50 रुपये निर्धारित है।

ये भी लिए गए निर्णय
बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 मार्च से बच्चों के लिए कैरीकेचर (कार्टून ) निर्माण कार्यशाला और पुरातात्विक सर्वेक्षण, उत्खनन व वीथिका भ्रमण के माध्यम से इतिहास निर्माण की कार्यशाला होगी। संग्रहालय के विस्तृत प्रचार-प्रसार व आस-पास सांस्कृतिक वातावरण के लिए वाल पेंटिंग की जाएी। संग्रहों की प्रतिकृति भी लगाई जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त साईं तेजा और उद्यान अधीक्षक जगदीश प्रसाद भी उपस्थित रहे।