राजद का बयान उसकी मानसिकता को उजागर करने वाला : ऋतुराज सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने राजद के विधान परिषद सदस्य माननीय श्री सुनील सिंह द्वारा दिए गए इस बयान — अगर चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आया तो बिहार में नेपाल जैसी स्थिति बन जाएगी— पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बयान राजद और महागठबंधन की असली मानसिकता और चरित्र को उजागर करता है। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि जब तक चुनाव परिणाम इनके पक्ष में आता है, तब तक चुनाव आयोग अच्छा लगता है, ईवीएम सही रहता है और लोकतंत्र मजबूत दिखता है। लेकिन जैसे ही हार दिखाई देने लगती है, अचानक ईवीएम खराब, चुनाव आयोग पक्षपाती और लोकतंत्र खतरे में नज़र आने लगता है। यही दोहरे मापदंड राजद और उसके सहयोगियों की राजनीतिक सोच को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है। यहाँ हिंसा, अराजकता या धमकियों की कोई जगह नहीं है। बिहार और बिहारवासी अपने लोकतंत्र की रक्षा करना अच्छे से जानते हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने या जनता के निर्णय को चुनौती देने वाले बयानों को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऋतुराज सिन्हा ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे भड़काऊ बयान देने वालों पर तुरंत और कठोर कार्रवाई की जाए। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र, संविधान और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के प्रति पूरी तरह समर्पित है। बिहार में अराजकता की भाषा बोलने वालों को जनता चुनाव परिणामों के माध्यम से एक बार फिर जवाब देने को तैयार है। [13/11, 7:25 pm] SB Verr Sir: *एग्जिट पोल के रुझान बता रहे हैं जनता का भरोसा विकास पर, अफवाहों की राजनीति को नकारा : नितिन नवीन* बांकीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी माननीय श्री नितिन नवीन जी ने कहा कि एग्जिट पोल के रुझान इस बात के संकेत हैं कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए के विकास मॉडल पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की पार्टियों ने चुनाव के दौरान केवल अफवाह फैलाने और भ्रम की राजनीति करने का प्रयास किया, लेकिन जनता ने अपने मत के ज़रिए इस नकारात्मक राजनीति को स्पष्ट संदेश दिया है। नितिन नवीन जी ने कहा कि बिहार की जनता ने इस बार राज्य और देश के विकास को ध्यान में रखकर मतदान किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग उन नेताओं को मौका देने के मूड में हैं जो बिहार और देश के हित में सोचते हैं, न कि उन लोगों को जो पहले अपने और अपने परिवार के हित को प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार आज प्रगति के रास्ते पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। बिहार का हर नागरिक चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या वर्ग से जुड़ा क्यों न हो विकास और स्थिरता के लिए एनडीए के पक्ष में खड़ा दिखाई दे रहा है। नितिन नवीन जी ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बिहार सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनने की दिशा में और तेज़ी से आगे बढ़ेगा।
Nov 22 2025, 18:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k