*थाना परसपुर पुलिस द्वारा नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के रु0 50,000/- के ईनामिया जालसाज अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
![]()
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एस0टी0एफ0 लखनऊ की टीम द्वारा थाना परसपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 210/2025 धारा 318(4)/338/336 (3)/340 (2)/316 (2)/351 (3) बीएनएस से सम्बन्धित जालसाज अभियुक्त श्री प्रकाश शर्मा पुत्र राम कुमार शर्मा नि० कुड़रा पूरे बरईन परसपुर गोण्डा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 20.06.2025 को वादी अखिलेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र नरसिंह नरायन सिंह निवासी ग्राम पुरैना, पूरे हिमाचल थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी श्री प्रकाश शर्मा द्वारा माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रु0 4,50,000/- की ठगी की गयी है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी अभियुक्त श्री प्रकाश शर्मा गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार चल रहा था। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा अभियुक्त श्री प्रकाश शर्मा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु 50,000/-का ईनाम घोषित किया गया था। जिसमें दिनांक 06.11.2025 को एस0टी0एफ0 लखनऊ की टीम द्वारा 50,000/- रू0 के इनामिया - श्री प्रकाश शर्मा पुत्र राम कुमार शर्मा नि० कुड़रा पूरे बरईन परसपुर गोण्डा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना परसपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।








Nov 07 2025, 19:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.7k