बिहार में आज सुपर शनिवार, शाह और नीतीश से लेकर प्रियंका-अखिलेश की ताबड़तोड़ रैलियां
#biharelection2025
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। पहले चरण की वोटिंग में सिर्फ कुछ ही दिन शेष हैं और सियासी पारा चरम पर है। एनडीए और महागठबंधन, दोनों ही गठबंधन अब जनता का दिल जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं। आज का दिन बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। आज बिहार की सियासी रणभूमि में देश के तीन बड़े चेहरे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जनसभाएं करेंगे और जनता के बीच अपने-अपने गठबंधनों का एजेंडा रखें।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग में अब सिर्फ 5 दिन बाकी है। इसी को लेकर बिहार में नेताओं की आज भी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसी कड़ी में आज तीन रैलियां करेंगे।
आज मुजफ्फरपुर में आएंगे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मुजफ्फरपुर के औराई में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा सुबह 11 बजे कटरा प्रखंड के जजुआर हाई स्कूल मैदान में होगी। इस दौरान वे एनडीए कैंडिडेट रमा निषाद के लिए वोट की अपील करेंगे। औराई सीट से इस बार भाजपा ने सिटिंग विधायक राम सूरत राय का टिकट काटकर पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला वीआईपी पार्टी के भोगेंद्र सहनी से है। जनसुराज के राधारमन भी यहां से कॉन्टेस्ट में हैं।
सीएम नीतीश की आज कई जनसभाएं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कुछ दिनों से लगातार पसीना बहा रहा है। आज सीएम नीतीश पहले मधुबनी जिला के हरलाखी में जनसभा, दोपहर 12:05 बजे शिवहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 1:55 बजे मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड में जनसभा का आयोजन। दोपहर 2:45 बजे वैशाली जिला के महुआ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी कार्यक्रम। दोपहर 3:30 बजे वैशाली जिला के जंदाहा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
बिहार चुनाव में आज से उतर रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने आएंगी। प्रियंका गांधी का पहली सभा बेगूसराय में तो वहीं दूसरी खगड़िया में होगी। दोनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान 6 नवंबर को होने हैं उससे पहले कांग्रेस के बड़े नेताओं के द्वारा प्रचार प्रसार तेज कर दिया गया है।





Nov 01 2025, 10:38
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k