*ऐतिहासिक दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*
सुल्तानपुर का ऐतिहासिक दुर्गापूजा विसर्जन शोभायात्रा में सामिल होने पहुंचे जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी। जहां सभी ने हिन्दू रीति-रिवाज़ से पूजन पाठ कर दुर्गा माता का प्रसाद वितरण किया, जिलाधिकारी हर्ष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।तो वही पुलिस अधीक्षक ने लाल झंडी दिखा शोभायात्रा विश्राम दिया।
वही इस मौके पर केंद्रीय पूजा समिति के सदस्य,पदाधिकारी और भारी संख्या में श्रद्धालु एवं पुलिस बल मौजूद रही।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की भूमिका अहम् रही। कड़ी सुरक्षा के बीच बजरंगबली की निगरानी में निकाली गई विसर्जन शोभायात्रा।66 वर्षों से लगातार सुल्तानपुर में यह दुर्गापूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। जो अपनी एक अनोखी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के लिए जानी जाती है। शोभायात्रा में विभिन्न पूजा समितियों की झांकियां और डीजे तथा बैंड बाजों के साथ निकाली जाती है। जहां बैंड बाजों और डीजे की धुन पर युवाओं के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं का थिरकना आकर्षण का केंद्र होता है। प्रशासन ने विसर्जन की सभी तैयारियों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है और उपद्रवियों के लिए जगह जगह CCTV भी लगाए गए हैं।
शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सीताकुंड स्थित गोमती नदी घाट पर पहुंचेगी,जहां फिर उन्हें विसर्जित की जाएगी। जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्रित होती है। प्रवीण कुमार आईजी अयोध्या मंडल ने कहा कि विसर्जन शोभायात्रा को लेकर जगह-जगह सुरक्षा की व्यवस्था की गई,जिसमें इंस्पेक्टर रैंक अधिकारी लगाए गए हैं। सीताकुंड घाट पर एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है,46 मजिस्ट्रेट,सब सेक्टर मजिस्ट्रेट,अन्य पुलिस बल और कई विभाग की टीम जैसे विद्युत विभाग की टीम,स्वास्थ्य विभाग की टीम व नगर पालिका टीम एवं पीडब्लूडी की टीम भी लगायी गयी है। जो शांत तरीके से हर्षोल्लास के साथ विसर्जन कराने के लिए पूर्ण रूप से सहयोग करेंगी। मेला सकुशल संपन्न हो,शोभायात्रा पूर्ण रूप से चल सके। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। सीताकुंड घाट की बात करें तो विसर्जन को लेकर भी खासा इंतजाम किया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने कहाकि कलकत्ता के बाद सुल्तानपुर दूसरे नंबर पर आता है दुर्गापूजा महोत्सव। प्रदेश में पहले नंबर पर आता है सुल्तानपुर,जहां भव्य दुर्गापूजा का आयोजन और विसर्जन होता है। घाट पर चारों ओर वैरी कैटिंग करके सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था की गई है।जगह-जगह पुलिस वल मुस्तैद हैं,जो कि सुरक्षा के साथ-साथ शोभायात्रा में शामिल होने वाले लोगों के साथ सहयोग करगें।
जिले की केंद्रीय पूजा समिति द्वारा नगर क्षेत्र में लगभग 150 मूर्तियां है जबकि यह पूरा विसर्जन कार्यक्रम 9 अक्टूबर तक,यानि की 36 से 48 घंटो तक यह शोभायात्रा चलती है जो रात-दिन विभिन्न मार्गो से होता हुआ प्रातः सीताकुंड घाट पर पहुँचेगी,जिसके बाद उन्हें विसर्जित किया जाता है।
Oct 08 2025, 06:58