जीएसटी रिफॉर्म्स ने देश की अर्थव्यवस्था को दी नई रफ़्तार: नन्दी।
जीएसटी सुधार व्यापारियों की प्रगति और समृद्धि के द्वार खोलेगा।
प्रयागराज शहर दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र का जीएसटी बचत उत्सव" कार्यक्रम किया गया आयोजित।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित जीएसटी सुधारों के अन्तर्गत रविवार को बाई का बाग स्थित एक होटल में प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र का जीएसटी बचत उत्सव"कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ही औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी सम्मिलित हुए।मंत्री नन्दी ने बचत उत्सव में उपस्थित देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारी भाइयों का स्वागत और अभिनन्दन किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मानकर उनकी समृद्धि और खुशहाली के लिए निरन्तर काम कर रहे है।कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक गुजरात से लेकर अरुणाचल तक प्रत्येक गाँव-प्रत्येक घर तक विकास की रौशनी पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से निरन्तर काम किया है।जीएसटी रिफॉर्म्स भी इसी विकास यात्रा का बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव है।इस कदम ने देश की अर्थव्यवस्था के दोनों महत्वपूर्ण पहियों को नई रफ़्तार दी है।व्यापारी और उपभोक्ता दोनों को ही करों के अतिरिक्त बोझ से राहत मिली है।व्यापारी समुदाय ने सदैव इस देश के निर्माण में अपने परिश्रम और ईमानदारी से अतुलनीय योगदान दिया है।पिछले 11 वर्षों के दौरान जनता के टैक्स के पैसे से देश के सबसे अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के कल्याण की तमाम योजनायें संचालित हुई।आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हुआ है।यह उपलब्धि जितनी देश की है उतनी ही आम जनता की भी है।सपा बसपा की सरकारो में व्यापारियों का केवल उत्पीड़न हुआ है।सैम्पल भरने के नाम पर, छापे के नाम पर वसूली का कारोबार चलता था।लेकिन व्यापारी भाजपा से जुड़े रहे। आज डबल इंजन की हमारी सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भयमुक्त व्यापार का माहौल बना है।प्रदेश में आज एक तरफ कानून व्यवस्था बेहतर हुई है तो दूसरी ओर नीतिगत सुधार के निर्णय भी आमजन को राहत प्रदान कर रहे है।इसी कड़ी में जीएसटी सुधार देश के मध्यम वर्ग जिसमें बड़े पैमाने पर व्यापारी भी शामिल है उन्हें राहत प्रदान करेगा।उनकी प्रगति और समृद्धि के द्वार खोलेगा।इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष राणा चावला, अध्यक्ष इण्डस्ट्री एसोसिएशन राजीव नैयर, अध्यक्ष गल्ला एवं तिलहन व्यापार मंडल सतीश केसरवानी, कार्यक्रम संयोजक विक्रमजीत सिंह भदौरिया, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, अध्यक्ष प्रयागराज मशीनरी एसोसिएशन अम्बरीश खुराना, अध्यक्ष प्रयागराज केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन अनिल दुबे, अध्यक्ष शाहगंज व्यापार मंडल अनिमेश अग्रवाल, मंत्री प्रयाग व्याापार मंडल महमूद अहमद खान, पल्लवी अरोड़ा, मुदित नैयर, रतन अग्रवाल, केवल खुराना, कवल गुलाटी, पूर्व राज्य मंत्री बाबू लाल भवरा, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानन्द वर्मा, रवींद्र केसरवानी, प्रेम नारायण केसरवानी, लक्ष्मीकांत केसरवानी, शिव वैश्य, लालू मित्तल, विजय केसरवानी, अनुराग, कुंवर केसरवानी, पार्षद साहिल अरोरा, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह आदि मौजूद रहे।


Oct 06 2025, 18:48