प्रयागराज मण्डल द्वारा अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP)पर सख्त कार्रवाई-3228 लोग गिरफ्तार।
![]()
अनावश्यक चेन पुलिंग करने वालो के विरुद्ध रेल प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही.निरन्तर चलता रहेगा अभियान।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।मण्डल में ट्रेनो के सुचारू संचालन एवं यात्री सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग(ACP)की घटनाओ पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अनावश्यक चेन पुलिंग न केवल गाड़ियो की समयबद्धता को प्रभावित करती है बल्कि यात्रियो की सुरक्षा को भी गम्भीर रूप से खतरे में डालती है।इन्ही प्रयासों के परिणामस्वरूप अप्रैल 2025 से सितम्बर 2025 तक चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 3228 लोगों को अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।
अप्रैल 2025:423.मई 2025:599.जून 2025:617.जुलाई 2025: 579.अगस्त 2025:526.सितम्बर 2025:484 लोग गिरफ्तार हुए।
स्टेशन-वार प्रमुख गिरफ्तारिया (अप्रैल–सितम्बर 2025)
प्रयागराज जंक्शन–195.
प्रयागराज छिवकी–62.
नैनी जंक्शन–175.
सूबेदारगंज–119.
मिर्जापुर–142.
चुनार–63.
कानपुर सेन्ट्रल–443.
फतेहपुर–205.
फफूंद–86.
इटावा–20.
टूंडला जंक्शन–265.
खुर्जा जंक्शन–71.
शिकोहाबाद–102.
अलीगढ़ जंक्शन–212 अन्य स्टेशनों पर भी कार्रवाई की गई है।रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अनावश्यक चेन पुलिंग से बचे। यह एक दंडनीय अपराध है जिसमें जुर्माना एवं कारावास दोनों का प्रावधान है।इसके दुरुपयोग से यात्रियो को असुविधा होती है तथा ट्रेनों की समयबद्धता और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।रेल प्रशासन अनावश्यक चेन पुलिंग करने वालों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चला रहा है और पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।प्रयागराज मंडल यात्रियों के सुगम सुरक्षित और समयबद्ध यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रतिबद्ध है तथा इसके लिए यात्रियो के सहयोग की अपेक्षा भी करता है।
3 hours ago