दिव्यांश पब्लिक स्कूल छपरा मगरवी बगही में धनघटा पुलिस ने मिशन मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक
रमेश दूबे, संत कबीरनगर।मिशन शक्ति अभियान फेस 5 के तहत संत कबीर नगर जनपद की धनघटा पुलिस लगातार स्कूलों सार्वजनिक स्थलों पहुंचकर महिलाओं को छात्राओं को जरूरी कानून हेल्पलाइन के बारे में जागरुक कर रही है।
इसी कड़ी में उपनिरीक्षक रामेश्वर यादव उप निरीक्षक तूफानी यादव के साथ पुलिस कर्मियों की एक टीम संत कबीर नगर जनपद के धनघटा विधानसभा में स्थित दिव्यांश पब्लिक स्कूल छपरा मगरवी बगही में पहुंचकर छात्राओं को मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया।
![]()
तमाम जरूरी हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दिया। विद्यालय की प्रबंधिका राजमती यादव ने भी छात्राओ को इन कानून के प्रति सजग रहने की अपील किया।आज 25.09.2025 को निरीक्षक रामेश्वर यादव उ0नि0 तुफानी सिंह मय म0आ0 पूजा गौतम , म0आ0 प्रतिमा यादव, महिला आरक्षी इंद्रावती, पीआरडी सरिता, महिला आरक्षी मीना यादव जनपद संतकबीरनगर द्वारा अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत थाना क्षेत्र धनघटा जनपद संतकबीरनगर में जाकर सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण लाभकारी सरकारी योजनाओ के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व साथ ही छात्राओ को सुरक्षा हेतु सरकारी हेल्प लाइन नम्बरो 112,1090,1076,1098,181,102,108 के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ संबन्धी पम्पलेट वितरित किया गया ।
महिलाओ के फोन नम्बर देकर शक्ति मिशन अभियान को सार्थक एवं सफल बनाने का सफल प्रयास किया गया।
Sep 26 2025, 18:16