श्रीमती शंकर देई बालिका इंटर कॉलेज पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति के बारे में छात्राओ को किया जागरूक
रमेश दूबे,संत कबीर नगर जनपद के धनघटा स्थित श्रीमती शंकरदेई बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को मिशन शक्ति के पांचवे चरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह थे।विद्यालय की मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
![]()
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है और उन्हें उनकी शक्ति का अहसास दिलाना है। इसमें मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना, पुलिस की सक्रिय भूमिका, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर, तथा डिजिटल सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया है। कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य लक्ष्य महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाना है। जिससे महिलाएं समाज में सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें। कहा कि सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ महिलाएँ अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने दो शिकायत पेटिका विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि बालिकाएं अपनी समस्या को शिकायत पेटिका में डाल सकती है।
शिकायत पेटिका में आने वाले मामलों को गोपनीय रखा जाएगा। ग्राम पंचायत भवनों में महिला बीट अधिकारी, महिला लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री पहुंचकर महिलाओं की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने सभी महिला हेल्प लाइन नम्बरो के बारे में बताया।
विद्यालय के सह प्रबंधक पीयूष उर्फ़ सिटू पाठक ने मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रभारी निरीक्षक धनघटा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इससे पहले विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकार धनघटा प्रियम राजशेखर पांडे ने मौके पर मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य देश छात्रों के अंदर महिलाओं के अंदर आत्माबल लाना है और मौजूदा दौर में सामाजिक आर्थिक पारिवारिक चुनौतियों से कैसे निपटा जाए इसके बारे में मिशन शक्ति के तहत जगह पहुंच पर कार्यक्रम किया जा रहा है।
महिलाओं को ऑनलाइन खतरों से सचेत रहने की सलाह दिया।
कार्यक्रम समापन के बाद विद्यालय सह प्रबंधक पीयूष उर्फ सिटू पाठक ने सबका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, प्रभारी निरीक्षक जेपी दूबे, सहायक प्रबंधक सिंटू पाठक पीयूष, डा० मनोज शुक्ल,
प्रधानाचार्य कुशुम द्विवेदी, प्रीती श्रीवास्तव, नीलम मिश्रा, विन्दु राय, शकुन्तला, नासीरा बानो, दीप्ती, रंजना पाठक, गरिमा यादव, रणविजय सिंह, विनीत तिवारी, राहुल पाण्डेय, अरुण मिश्रा, संजय पाठक, अरविन्द पाण्डेय, विजय मोदनवाल आदि लोग मौजूद थे।
Sep 25 2025, 19:37