सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा 20 जरूरतमंदों के बीच वितरित की गई सिलाई मशीन
संत कबीर नगर जनपद के होटल शिवाय में सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 20 जरूरतमंदों के बीच सिलाई मशीन वितरित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के संस्थापक का अध्यक्ष डॉ अखलाक अहमद, विशिष्ट अतिथि टीएस आई परमहंस यादव, मीरा गुप्ता थी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अलशिफा नेचर वेदा क्लीनिक के संरक्षक गोविंदा जैसे सिने स्टार से पूर्वांचल यूथ आइकॉन पुरस्कृत सामाजिक किरदारों की बदौलत राष्ट्रीय फलक पर सैकड़ो बार पुरस्कृत प्रसिद्ध समाजसेवी जरूरतमंदों की आवाज पहचान बन चुके डॉक्टर अखलाक अहमद ने कहा कि सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट अपने स्थापना काल से ही जरूरतमंदों की मदद करता रहा है ।
सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना ही इसी उद्देश्य को लेकर की गई थी।
डॉक्टर अखलाक अहमद ने कहा कि चाहे कोरोना कल हो चाहे चाहे कोई भी समय रहा हो सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट सीमित संसाधन के बावजूद शासन प्रशासन के साथ मिलकर जन जागरूकता अभियान शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। इससे पहले सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अखलाक अहमद का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विशिष्ट अतिथि टीएस आई परमहंस यादव मीरा गुप्ता का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर मीरा गुप्ता महिला अपराध नियंत्रण प्रमुख, विजय कुमार सैनी जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर, अमित कुमार यादव उपाध्यक्ष सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट, अर्चना श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Sep 23 2025, 17:06