बाबूलाल जी का आरोप आधारहीन, राजनीतिक साज़िश और गैरज़िम्मेदाराना : विनोद पांडेय
रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आरोप को आधारहीन और राजनीतिक साज़िश करार देते हुए कहा कि भाजपा विपक्ष में रहते हुए भी गैरज़िम्मेदाराना आरोपों से जनता को गुमराह करने का नाकाम कोशिश करने में दिन रात जुटी हुई है। यह बेहद अशोभनीय है।
![]()
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर काम कर रही है। एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) के दफ्तर में सुरक्षा या रेकॉर्ड से जुड़ा जो भी मसला सामने आया है, सरकार आवश्यकतानुसार आगे बढ़ेगी। बाबूलाल जी मनगढ़ंत आरोप लगाने की बजाय उनके पास सुबूत है तो सरकार को उपलब्ध कराएं। सरकार आवश्यकतानुसार कार्यवाही करेगी। भाजपा के आदेश निर्देश से नहीं ये सरकार नीति से चलती है।
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा, विशेषकर बाबूलाल मरांडी, बिना किसी ठोस तथ्य के संवेदनशील विषयों को तूल देकर प्रशासनिक कामकाज में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि भ्रष्टाचार और फाइलों के गायब होने की घटनाएं भाजपा शासन के दौरान हुईं, जिन पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई।
झामुमो नेता ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य में पारदर्शी व्यवस्था लागू की है और सरकारी विभागों में ई-ऑफिस व डिजिटलीकरण के ज़रिए रेकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। भाजपा का आरोप दरअसल अपनी राजनीतिक ज़मीन खोने की हताशा का परिणाम है।
विनोद पांडेय ने भाजपा नेताओं को नसीहत दी कि वे बेबुनियाद बयानबाज़ी छोड़कर रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएं। झारखंड की जनता जानती है कि किसने राज्य को लूट का अड्डा बनाया और कौन ईमानदारी से विकास के लिए काम कर रहा है। यही वजह है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल कर जनता ने अपना भरपूर आशीर्वाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को दिया है, वह भी एक बार नहीं, लगातार दो बार।
Sep 21 2025, 18:31