सांसद व पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ कोरांव में निकाली पद यात्रा
![]()
संजय द्विवेदी संवाददाता प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत कोरांव विधान सभा के तिराहे से कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने सैकडो के संख्या में पहुंचे।कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह पटेल के नेतृत्व में पद यात्रा आयोजित की गई।इस मौके पर पूर्व विधायक रामकृपाल कोल ने कहा कि भाजपा की सरकार हमारी आपकी बोट को चोरी करके सरकार बनाकर शोषण कर रही है ।
हमारे गरीब.मजदूर.किसान छात्र-छात्राओ और असहाय परिवार के लोगो ने इस सरकार में विकास से वंचित है।वही पूर्व विधायक रामकृपाल कोल लोगो से अपील करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को नौकरी न देकर लाठी-डंडा खाना पड रहा है और हमारे किसानो को खाद धान के फसल में डालने के लिए नहीं मिल पा रही है।दर दर भटकना पड़ रहा है 2027 में आने वाले विधान सभा के चुनाव में भाजपा सरकार को हम सब मिलकर उखाड़ फेंकना है।इस पद यात्रा में सामिल होने पहुंचे सांसद प्रयागराज उज्जवल रमण सिंह का कार्यकर्ताओ ने स्वागत कर जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए कोरांव तिराहे पद यात्रा का शुभारम्भ किया।इस पद यात्रा का गांधी चौराहे समापन किया गया। इस दौरान राजेश पाण्डेय.पूर्व ब्लाक प्रमुख गायत्री प्रसाद तिवारी.ललन पटेल.उमाशकर सिंह.प्रमोद मिश्र.मुन्ना सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Sep 02 2025, 13:25