पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने किया ध्वजारोहण, नक्सलियों और अपराधियों को दी चेतावनी
रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
झारखंड से नक्सलवाद लगभग खत्म
ध्वजारोहण के बाद, डीजीपी ने राज्य पुलिस की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि झारखंड से नक्सलवाद का लगभग खात्मा हो चुका है। उन्होंने बाकी बचे नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
![]()
विदेश से लाया जाएगा दुर्दांत अपराधी मयंक सिंह
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपराधियों को भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस पहली बार दुर्दांत अपराधी मयंक सिंह को विदेश से वापस लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि यह उन तमाम अपराधियों के लिए एक सीधा संदेश है जो लोगों को धमकी देते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा, "अब आपका भी नंबर आने वाला है।"

















Aug 15 2025, 14:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
53.1k