टेक्नीशियन एसोसिएशन के विजय शंकर बने अध्यक्ष कपिल वर्मा सचिव
![]()
फर्रुखाबाद :– उत्तर प्रदेश एक्स-रे टेक्निशियन संगठन जनपद शाखा का दि वार्षिक अधिवेशन चुनाव राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय के सभागार में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राम मनोहर कुशवाहा की उपस्थिति में चुनाव पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी दीपिका त्रिपाठी और सह चुनाव अधिकारी प्रदीप दीक्षित की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी ने विजय शंकर तिवारी को अध्यक्ष अनीता सिंह को उपाध्यक्ष कपिल वर्मा को सचिव अरुण कुमार वर्मा को संगठन मंत्री आकांक्षा गौतम को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा सभी पदाधिकारी जनपद के सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता एवं समझौता के लिए अधिकृत होंगे इसके अतिरिक्त अन्य कोई पदाधिकारी अधिकृत नहीं होगा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह दिलीप सिंह सुनीता यादव अनूप कुमार मिश्रा बाई पी शुक्ल राकेश कुमार सारस्वत आशीष कुमार शुक्ला सोमेंद्र सिंह मनोज कुमार दिलीप कुमार विकास दिवाकर नरजीत कटिहार आदि लोग मौजूद रहे।
Jun 29 2025, 19:35