शब्द से कर्म तक: नन्द गोपाल नन्दी ने निभाया सहायता का वादा
![]()
नन्दी सेवा संस्थान ने अशोक अग्रवाल के परिवार को दिया हर माह सहारा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' ने जो वादा किया था, उसे पूरे मन से निभाया भी। उनके इसी वचनबद्ध सेवा भाव का प्रमाण मऊरानीपुर में एक बार फिर देखने को मिला, जब प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी गुरुवार देर शाम अपने पुत्र नमन गुप्ता के साथ सर्राफा कारोबारी स्व. अशोक अग्रवाल के घर पहुंचीं।
यहां उन्होंने अशोक अग्रवाल की पत्नी नीलम अग्रवाल को नन्दी सेवा संस्थान की ओर से ₹10,000 के 24 चेक सौंपे और परिवार की कुशलक्षेम पूछते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
2021 में हुई थी हत्या, उसी वर्ष किया गया था वादा
गौरतलब है कि 13 जून 2021 को मऊरानीपुर में मामूली विवाद के चलते सर्राफा व्यापारी अशोक अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके कुछ ही दिनों बाद, 27 जून 2021 को मंत्री नन्दी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की थी और स्व. अशोक अग्रवाल की पत्नी को आजीवन ₹10,000 मासिक सहायता तथा उनकी बिटिया की शादी में ₹1 लाख की मदद का वादा किया था। तब से अब तक, बिना किसी व्यवधान के, यह मासिक सहायता राशि लगातार प्रदान की जा रही है, जो परिवार के लिए आर्थिक सहारे का मजबूत आधार बनी हुई है।
नीलम अग्रवाल ने जताया आभार
स्व. अशोक अग्रवाल की पत्नी नीलम अग्रवाल ने इस सहायता को "परिवार की आजीविका का प्रमुख सहारा" बताया और मंत्री नन्दी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा, "2021 में हमारे जीवन में अंधकार छा गया था, लेकिन नन्दी जी की मदद ने हमें फिर से खड़ा होने का हौसला दिया।"
प्रदेश के अन्य जिलों में भी जारी है सहायता
नन्दी सेवा संस्थान न केवल मऊरानीपुर, बल्कि प्रयागराज, कानपुर, झांसी, गोरखपुर, प्रतापगढ़ समेत कई अन्य जिलों में भी ऐसे परिवारों को आर्थिक मदद दे रहा है जिन्होंने किसी दुर्घटना या आपराधिक घटना में अपने परिजनों को खो दिया है। मंत्री नन्दी का यह प्रयास राज्य में सहानुभूति और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण बन चुका है।
* समाजसेवियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति
इस अवसर पर समाजसेवी और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों में प्रो. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. अनूप गुप्ता, सीताराम बिलैया, नरेंद्र दमेले, भगवानदास सेठ, राधारमण कथिल, मनीष बिलैया, अमित अग्रवाल, गीता अग्रवाल, साधना अग्रवाल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
May 30 2025, 17:53