राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए यूनिक शोटोकन कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम मखदुमपुर से हुई रवाना
जहानाबाद यूनिक शोटोकन कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम ने आज ब्रिलियंट स्कूल, मखदुमपुर से झारखंड की राजधानी रांची स्थित खेल गांव में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए प्रस्थान किया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 3 और 4 मई को आयोजित की जाएगी।
टीम को ब्रिलियंट स्कूल के इंचार्ज सुनील सर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर शिक्षक राम पुकार सर, संजीत सर (पी.टी. प्रशिक्षक) एवं एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य धीरज कुमार मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
एसोसिएशन के मुख्य प्रशिक्षक अन्नू शक्ति सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जहानाबाद की टीम पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ भाग ले रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को यूनिक शोटोकन कराटे एसोसिएशन इंडिया की ओर से टी-शर्ट और ट्रैक सूट उपलब्ध कराया गया है।
टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
- कुणाल सिंह आर्य (डीएवी)
- गौरव कुमार वर्मा
- आस्था कुमारी
- आर्यन कुमार गुप्ता (बीपीएस)
- अमीश तिवारी (क्रेन)
टीम के ऑफिशियल और मैनेजर के रूप में वेद प्रकाश रंजन शामिल हैं, जो प्रतियोगिता में जज और रेफरी की भूमिका निभाएंगे।
जिले भर से खिलाड़ियों को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं और सभी को उम्मीद है कि ये प्रतिभागी राष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन करेंगे।

जहानाबाद यूनिक शोटोकन कराटे एसोसिएशन इंडिया की टीम ने आज ब्रिलियंट स्कूल, मखदुमपुर से झारखंड की राजधानी रांची स्थित खेल गांव में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए प्रस्थान किया। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 3 और 4 मई को आयोजित की जाएगी।
जहानाबाद: काको नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम के निर्देशानुसार भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर शीतल प्याऊ जल की व्यवस्था शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों और आम जनमानस को तपती गर्मी में शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना है।
जहानाबाद: केंद्र सरकार द्वारा अगली जनगणना में जातिगत जनगणना शामिल किए जाने के फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसे विपक्ष की एकजुटता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक मील का पत्थर बताया जा रहा है।
जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र के नीम खैरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें एक बाराती युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहानाबाद: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोजपा नेत्री एवं जहानाबाद जिला परिषद की सह अध्यक्षा रानी कुमारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा।
जहानाबाद (बिहार)। जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड स्थित शकूराबाद बाजार में जाम की समस्या दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। प्रतिदिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, मरीजों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब प्रशासन इस समस्या से निजात दिलाएगा?
जहानाबाद जिले के काको प्रखंड स्थित ऐतिहासिक पनिहास तालाब आज प्रशासनिक उदासीनता के चलते अपनी पहचान खोने की कगार पर है। लगभग 80 बीघा क्षेत्रफल में फैला यह तालाब अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व के लिए कभी दूर-दूर तक प्रसिद्ध था। एक छोर पर स्थित भगवान भास्कर का प्राचीन सूर्य मंदिर और दूसरे छोर पर पहली महिला सूफी संत बीबी कमाल का मकबरा इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को विशेष पहचान देते हैं।
जहानाबाद अध्ययन के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए जहानाबाद शहर में शिक्षा के क्षेत्र में एक और नया अध्याय जुड़ गया। शुक्रवार को फिदा हुसैन मोड़, मेन रोड स्थित
श्री विद्या अध्ययन केंद्र लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन बिहार विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।
May 03 2025, 15:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.4k