महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं शिकायतें:भदोही में एक दर्जन से अधिक मामलों की सुनवाई, कुछ का मौके पर निस्तार
नितेश श्रीवास्तव,भदोही। महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने ज्ञानपुर गेस्ट हाउस में महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को महिलाओं की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने का निर्देश दिया। एक दर्जन से अधिक मामले आए, जिनमें से कुछ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया।
प्रभात ने माता-पिता को सलाह दी कि वे बेटियों की शादी से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें। इससे भविष्य में परेशानी या पारिवारिक कलह से बचा जा सकेगा। विवाहित महिलाओं को धैर्य रखने और परिवार के साथ रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पति के साथ अकेले रहने की बजाय परिवार के साथ रहना चाहिए।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, सीएमओ डॉक्टर संतोष चक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले, महिला आयोग की सदस्य ने जिला अस्पताल महाराज चेत सिंह का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, स्टोर रूम की साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
Apr 16 2025, 17:28