बिहार में तेज आंधी के साथ हुई मूसलधार बारिश और वज्रपात से फसल को भारी नुकसान, कृषि विभाग ने फसल नुकसान की 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
डेस्क : प्रदेश में बीते गुरुवार को 24 जिलों में तेज आंधी के साथ हुई मूसलधार बारिश और वज्रपात ने भारी तबाही मचाई। इससे कुल 58 लोगों की जान गई। वज्रपात से 15 जिलों में 23 लोगों की मौत हुई, जबकि इस दौरान कई जिलों में आंधी में पेड़ गिरने से 35 लोगों की जान चली गई। वहीं फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
इधर कृषि विभाग ने आंधी-बारिश से फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट जिलों से मांगी है। सभी जिल कृषि पदाधिकारियों से कहा कि 24 घंटे के रिपोर्ट भेजें। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को राज्य में बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि सभी जिला कृषि पदाधिकारी प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर क्षति का आकलन करें। रिपोर्ट शीघ्र विभाग को उपलब्ध कराएं।
बता दें कि गोपालगंज और औरंगाबाद के हर प्रखंड में फसलों को नुकसान हुआ है। मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण में गेहूं की फसल गिर गई। जो किसान गेहूं की कटनी नहीं किये हैं, वो दो-तीन दिन रुक जायें। बारिश से पौधे गीले हो गए हैं। फसल में नमी है। गेहूं की नमी सूख जाये, तभी कटनी करें। गेहूं की फसल काटकर खेत में रखे हैं तो पौधों को खोल हवादार जगह पर रख दें। गेहूं में अधिक नमी रहने से उसके सड़ने और उसमें अंकुर आने की आशंका रहती है।







Apr 11 2025, 12:19
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.4k