हरिहरगंज वाले सालाना दे रहे रहे 1.44 लाख वाटर टैक्स, फिर भी पी रहे बाॅटल का पानी
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। नगर के वार्ड नंबर आठ हरिहरगंज पुरानी बाजार उत्तरी में 40 साल से पेजयल संकट बरकरार है। ढाई हजार की आबादी वाले इस वार्ड में न तो हैंडपंप सही है। अब तक वार्ड में सबमर्सिबल भी नहीं लगा है। वार्ड में करीब 200 मकान है। नगर पंचायत प्रशासन के मुताबिक, वार्ड के लोग नगर पंचायत को सलाना 1.44 ( 60 रुपए प्रति माह) लाख वाटर टैक्स देते हैं। ईदगाह के पास एक हैंडपंप लगा है। वह खराब है। सरकारी नलकूप से गंदे पानी की आपूर्ति होती है। इसलिए लोग उसे नहीं पीते हैं। दिनचर्या के काम काम ( कपड़ा, बर्तन धोने और नहाने आदि) मटमैले पानी से कर लेते हैं। पीने के लिए आरो बाॅटल मंगाते हैं। वार्ड के लगभग घर में आरो वाटर वाला बाॅटल जाता है। ज्ञानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में मुस्लिम समुदाय के लोगों की आबादी अधिक है। वार्ड में तीन सार्वजनिक हैंडपंप है। हैंडपंप में लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है। वार्ड के ईदगाह में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से आरो वाटर लगाया गया है,जौ काफी दिनों से खराब था। नगर पंचायत से शिकायत के बाद भी उसकी मरम्मत नहीं हुई तो वार्ड के लोगों ने चंदा जुटाकर उसे बनवाया वार्ड में पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है हर वार्ड में सबमर्सिबल है, लेकिन इस वार्ड में अब तक नहीं लगा है।
विकास से कोई भी वार्ड अछूता नहीं है। वार्ड नंबर आठ में भी अगर सबमर्सिबल की महसूस की जाएगी तो उसे जरूर लगवाया जाएगा। सभासद से भी प्रस्ताव मिलेंगे। उस पर विचार करेंगे।
राजेंद्र दूबे ईओ ज्ञानपुर
Apr 09 2025, 17:27