कवयित्री मानसी सिंह की रचना ने भावुक किया पाठकों को, शब्दों में छलका यथार्थ का स्याह सच
![]()
जहानाबाद (बिहार): मगध विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की स्नातकोत्तर छात्रा एवं ‘शब्दाक्षर प्रदेश साहित्य मंत्री’ कवयित्री मानसी सिंह की नवीनतम कविता “कभी-कभी” ने साहित्यप्रेमियों के हृदय को गहराई से छू लिया है। सोशल मीडिया और साहित्यिक मंचों पर यह रचना तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
इस कविता में कवयित्री ने अपनेपन के दिखावे, विश्वास के टूटने, और जीवन के कठोर यथार्थ को बड़ी ही सहज, लेकिन गहरी भाषा में अभिव्यक्त किया है। कविता की पंक्तियाँ –
“कभी-कभी बुरे वक्त का आना बहुत जरूरी है,
कभी-कभी अपनों को आजमाना बहुत जरूरी है...”
ने पाठकों को आत्मचिंतन पर विवश कर दिया।मानसी सिंह की रचना न केवल भावनाओं को छूती है, बल्कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में आत्मनिरीक्षण और आत्मबल की आवश्यकता को भी दर्शाती है। उन्होंने कविता में दर्शाया कि तन्हाई की पीड़ा, झूठे अपनेपन की तुलना में कहीं अधिक सुकूनदायक होती है।
कविता का अंतिम भाग –
“जब प्रेम प्रकृति; नेह का बंधन कोई साथ नहीं जाता,
ऐसे में सपोलों का क्या पालना बहुत जरूरी है...!!”
एक प्रहार है उन रिश्तों पर, जो केवल दिखावे के लिए होते हैं।कविता को मिल रही सराहना
साहित्यिक मंचों पर इस रचना को युवाओं, विद्यार्थियों और कवि समुदाय से विशेष सराहना मिल रही है। कई पाठकों ने इसे “आत्मचेतना की आवाज़” बताया है। यह कविता वर्तमान सामाजिक संदर्भ में रिश्तों की असलियत और आत्मबल की महत्ता को गहराई से रेखांकित करती है।कवयित्री मानसी सिंह, जिन्होंने यह रचना साझा की है, न केवल साहित्य में सक्रिय हैं, बल्कि समकालीन विषयों पर अपनी पैनी दृष्टि और भावनात्मक अभिव्यक्ति के लिए भी जानी जाती हैं।


जहानाबाद: साहित्य और भक्ति का सुंदर संगम प्रस्तुत करती हैं लेखिका सावित्री सुमन, जिनकी हालिया रचना "श्रीराम स्तुति" ने रामभक्तों के बीच खास जगह बना ली है। यह स्तुति सिर्फ एक कविता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभूति है, जिसमें श्रीराम के जीवन, उनके गुणों और उनकी करुणा का भावपूर्ण चित्रण किया गया है।




प्रख्यात साहित्यकार प्रो. सुबोध कुमार झा द्वारा रचित ‘कलरव’ उनका दूसरा हिंदी काव्य-संग्रह है, जिसका प्रकाशन प्रिंसेप्स पब्लिशिंग द्वारा 2025 में किया गया है। यह संग्रह प्रेम की गहराइयों को छूने वाले रूमानी कविताओं का संकलन है, जिसमें कवि ने अपनी युवावस्था की मधुर स्मृतियों को संजोया है।
Apr 09 2025, 09:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7.7k