झारखंड में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी ने SSP और DGP पर उठाए सवाल
रांची : विधानसभा में राज्य की विधि-व्यवस्था का मामला गरम रहा। सदन में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्षी दल भाजपा विधायकों ने मुद्दा बनाया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने राज्य के अलग-अलग हिस्से में हुई हत्याओं को लेकर सरकार को घेरा। हालिया घटना अनिल टाइगर को लेकर सदन के अंदर और बाहर जोरदार हंगामा देखने को मिला।
![]()
बाबूलाल ने कहा झारखंड में किस तरह से पुलिस काम कर रही है उसे साफ देखा जा सकता है। अभी रांची का SSP का DIG में प्रमोशन हुआ है फिर भी ये SSP के पद पर बने हुए हैं। दिन प्रतिदिन राज्य में कानून व्यवस्था गिरती जा रही है। वहीं उन्होंने डीजीपी पर भी सवालिया निशान खड़ा किया कि एक आदमी के पास राज्य के कई विभाग आवंटित है।
![]()
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में कानून बनाए रखने के लिए खुद मुख्यमंत्री को देखना चाहिए। पुलिस तो वसूली करने में लगी हुई है। चाहे कोयला, बालू, पत्थर सभी में वसूली हो रही है। कोयला खदान से प्रत्येक दिन सैकड़ों गाड़िया अवैध निकलती है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा आज जन समस्याओं को लेकर बंदी थी मुख्य रूप से कानून व्यवस्था पर अनिल महतो की मौत हुई, सभी की भावना थी रांची बंद करने की। इस बन्दी के दौरान किसी को भी दिक्कत हुई उनलोगों से क्षमपर्थी हूं।
झारखंड में लगातार हत्याएं हो रही है। इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए बंद जैसे कठोर कदम उठाए जाते हैं। राज्य में प्रतिदिन हत्या, चोरी, डकैती, अपहरण खुलेआम हो रही है इसकी वजह पहले भी कहा है झारखंड राज्य में पुलिस व्यवस्था किस प्रकार से काम कर रही हैं।
उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि थाना को भी टारगेट फिक्स किया गया है उनको प्रति महीना कितना पैसा जमा करना है, तो थानेदार पैसा ही वसूलेगा अपराधियों को पकड़ेगा कैसे? जहां तक बात है सरकार से भी अपराधियों की साथ साठ गांठ है इसी वजह से दिनों दिन राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है राज्य में आम लोग सुरक्षित नहीं है।
मुख्यमंत्री को इन सारी चीजों को देखना चाहिए ताकि प्रॉपर काम हो सके ..कानून व्यवस्था ठीक हो सके। जब तक सरकार इन व्यवस्थाओं को ठीक नहीं करेगी वसूली बंद नहीं करवाएगी तो यह अपराध कभी रुकेगा नहीं..चाहे कोयला कारोबारी हो ,जमीन कारोबारी हो ,गुंडे बदमाशों से भी वसूली की जाती है।
Mar 28 2025, 12:13