धरती पर जल्द लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, जानें पृथ्वी पर वापसी का क्या है नासा का मिशन
#sunitawilliamsreturn_date
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर लंबे समय से अंतरिक्ष में रह रहे हैं। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विलमोर बीते नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। विलियम्स और बुच विल्मोर आखिरकार पृथ्वी पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है वो अगले हफ्ते तक धरती पर वापसी कर सकते हैं। वे स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल में सवार होकर वापस यात्रा करेंगे।
नासा के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह जोड़ी 16 मार्च को पृथ्वी पर लौटेगी। विलियम्स और विलमोर को 5 जून, 2024 को एक क्रू फ्लाइट टेस्ट पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, उनके कैप्सूल में लगातार गड़बड़ियां आने के बाद, वे आईएसएस पर रह रहे हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पर लगभग 10 दिनों के लिए रहना था, लेकिन उनके कैप्सूल में समस्याएं आने के कारण एजेंसी को उनकी वापसी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा।
नासा का क्रू-10 मिशन 12 मार्च को लॉन्च होगा। इस मिशन के लिए इस्तेमाल होने वाला स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल लॉन्च साइट पर पहुंच चुका है। सोमवार को क्रू-10 मिशन के सदस्यों के साथ नासा और स्पेसएक्स ने 12 मार्च के लॉन्च का पूर्वाअभ्यास भी कर लिया। इस मिशन के साथ ही भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर जल्द ही अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौटने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विलियम्स समेत चार अंतरिक्ष यात्री लौटेंगे
नासा का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान पिछले साल सितंबर में बिना क्रू के वापस आया था। बाद में, नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव को स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन पर आईएसएस पर भेजा गया, जिसमें फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों के लिए दो सीटें आरक्षित थीं। लेकिन वो मिशन भी विफल रहा। वे मूल रूप से फरवरी में लौटने वाले थे। अब सभी चारों अंतरिक्ष यात्री 16 मार्च को एक साथ लौटेंगे।
किस मिशन पर सुनीता?
5 जून 2024 को नासा का बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा। दोनों को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन में भेजा गया था। यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। जिस मिशन पर सुनीता और बैरी हैं वो नासा का व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का हिस्सा है। दरअसल, नासा का लक्ष्य है कि वह अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजे। इसी उद्देश्य से यह टेस्ट मिशन लॉन्च किया गया था।
Mar 12 2025, 19:07