प्रोफेसर काॅलोनी में नाला ओवरफ्लो,दो हजार नौकरीपेशा जूझ रहे गंदगी से
![]()
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। नगर पंचायत का वार्ड नंबर चार कुंवरगंज जिले का सबसे शिक्षित वार्ड माना जाता है। वार्ड में प्रोफेसर, शिक्षक और अन्य विधा करीब दो हजार प्रोफेशनल लोग रहते हैं। फिर भी वार्ड में बुनियादी सुविधाएं खस्ताहाल है। वहीं प्रोफेसर काॅलोनी पूरे नगर में फेमस हैं। काॅलोनी की इंटरलाॅकिंग कई जगहों पर धंस गई है। नाला ओवरफ्लो है। वार्ड में सफाई व्यवस्था बेपटरी है। पूरे वार्ड में केवल तीन कूड़ेदान दिखे। एक भी कूड़ेदान का कंडीशन सही नहीं है। कूड़ेदान के बाहर कूड़े बिखरे मिले। काॅलोनियों के खाली प्लॉट पर कूड़े डंप है।
वार्ड में सामुदायिक शौचालय और यूरिनल में गंदगी मिली। लोग शौचालयों और यूनिरल का उपयोग करने से कतराते हैं। नगर पंचायत ज्ञानपुर के वार्ड नंबर चार कुंवरगंज की आबादी करीब तीन हजार है। वार्ड में पुलिस लाइन, हरिहरनाथ मंदिर और केएनपीजी कॉलेज जैसी बड़ी बड़ी संस्थाएं हैं। इसके अलावा मुखर्जी पार्क और नेहरू पार्क भी इसी वार्ड में है। पार्कों में ताले बंद मिले। गांधी के पार्क के सामने बालू और गिट्टी डंप किया गया है।
आबादी: करीब तीन हजार मतदाता 1174
प्रमुख स्थल: हरिहरनाथ मंदिर ज्ञानसरोवर डिग्री कॉलेज, प्रोफेसर काॅलोनी, पुलिस लाइन
पुरुष -644
महिला -630
वार्ड नंबर चार की जो भी क्षतिग्रस्त सड़कें हैं। उन्हें दुरुस्त कराने के लिए अगली बैठक में विचार किया जाएगा। हालांकि इसके अलावा जो भी अन्य समस्या है। उसे भी प्रमुख से दूर किया जाएगा। वार्ड के पार्क में अराजकतत्वों का जमावड़ा लगता था। इसके लिए पार्क बंद कर दिए गए हैं।
राजेन्द्र दूबे ईओ ज्ञानपुर




Mar 10 2025, 17:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.7k