रांची जिला स्कूल के सभागार में मुखिया के उन्नमुखीकरण हेतु एक दिवसीय "मुखिया सम्मेलन" में शामिल हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री
मुखिया विद्यालय का गतिविधियों का सामाजिक स्तर पर अनुश्रवण करें : मंजूनाथ भजन्त्री
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : आज अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, रांची के सभागार में "मुखिया सम्मेलन" का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी मुखियागण का उन्नमुखीकरण हेतु एक दिवसीय कार्यक्रम रखा गया जिसमें रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री भी शामिल हुए।
उपायुक्त ने सभी मुखिया से विशेष रूप से कहा की आप सभी शिक्षा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। साथ ही विद्यालय के शिक्षा में कैसे सुधार हो, 100% प्रतिशत बच्चों का नामांकन कैसे हो, साथ ही विद्यालयों में मुखियाओं के फंड से जो कार्य किया जा रहे है, उस पर चर्चा करते हुए उन्हें योगदान देने को कहा। साथ में उन्होंने कहा की सभी मुखिया नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यालय का गतिविधियों का सामाजिक अनुश्रवण करें।
उपायुक्त ने सभी पंचायत के मुखिया से कहा कि उनकी नैतिक जिम्मेदारी है, की सभी पंचायत क़े बच्चें शत प्रतिशत सुनिश्चित रूप से विद्यालय जाए। साथ ही जिला क़े सभी विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा मिले इसपर सभी सम्बंधित पदाधिकारी और शिक्षक विशेष ध्यान दे।
इस कार्यक्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शिक्षा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने क़े लिए 19 मुखियाओं को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सब की सहभागिता से कई बच्चें स्कूल जा रहें है, प्रायः देखा जाता था की ग्रामीण क्षेत्र में बच्चें विद्यालय ना जा कर अन्य कार्यों में अपने परिजन क़े साथ काम करने लगे। लेकिन सबकी सहभागिता से अब ऐसे बच्चें भी स्कूल जा रहें है। ।
Feb 20 2025, 12:53