दिल्ली में आज रेखा गुप्ता का “ताजपोशी”, ये 6 मंत्री भी लेंगे शपथ
#rekhaguptashapath_grahan
![]()
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज यानी 20 फरवरी को शपथ लेंगी। रामलीला मैदान में तैयारी पूरी हो चुकी है।इनके साथ इनके कैबिनेट सहयोगी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
इससे पहले बुधवार शाम को दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता चुन लिया गया। पंडित पंत मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा गया। सर्वसम्मति ने प्रस्ताव पास हो गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और राष्ट्रीय मंत्री ओपी धनखड़ ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की।
इससे पहले भाजपा हाईकमान ने ओपी धनखड़ और रविशंकर प्रसाद को पर्यवेक्षक बनाया। बुधवार को इनकी मौजूदगी में विधायकों की राय जानी गई। इसमें रेखा गुप्ता के नाम पर सर्वसम्मति बनी। बुधवार रात भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करके दिल्ली में सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। उपराज्यपाल को उन विधायकों की सूची भी सौंपी जिन्हें, पहले शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी।
सीएम के साथ कैबिनेट के 6 मंत्री भी शपथ लेंगे
रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली कैबिनेट के 6 मंत्री भी शपथ लेंगे। प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा का नाम भी उन लोगों की लिस्ट में शामिल है, जो आज रामलीला मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। 6 मंत्रियों को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। एलजी यानी उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारी भी पूरी कर ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम भी इसमें शामिल होंगे।
रेखा गुप्ता के साथ कौन-कौन शपथ लेंगेः-
1. प्रवेश साहिब सिंह
2. आशीष सूद
3. सरदार मंजिदर सिंह सिरसा
4. रवींद्र सिंह (इंद्रराज)
5. कपिल मिश्रा
6. पंकज कुमार सिंह
Feb 20 2025, 10:19