राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में किया शिरकत
रिसर्च एग्जीबिशन कम डिसप्ले का किया उद्घाटन
![]()
रिपोर्टर जयंत कुमार
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। बीआईटी मेसरा के 70वें स्थापना दिवस में शामिल हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह संस्थान अपने बेहतरीन कामों के लिए जाना जाता है।इनके नाम कई उपलब्धियां हैं। इस संस्था ने देश के विकास में कई योगदान दिए हैं। उन्होंने झारखंड से जुड़े अपने लगाव को लेकर कहा कि जब भी मेरा झारखंड आना होता है तो लगता है कि अपने घर आई हूं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बीआईटी मेसरा में संस्थान के चेयरमैन सीके बिरला, वीसी इंद्रनील मन्ना, झारखंड सरकार के उच्च व तकनीकी शिक्षामंत्री सुदिव्य सोनू ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कैंपस में विभिन्न डिपार्टमेंट्स के स्टूडेंट्स की ओर से लगाए गए प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। मुर्मू ने संकाय और छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें बीआईटी मेसरा की समृद्ध विरासत पर गर्व है जिसने अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार के 70 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने कैंपस में पौधरोपण भी किया।
जीपी बिरला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने कहा कि बीआईटी मेसरा इस देश में कई इंजीनियरिंग विषयों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की समृद्ध विरासत के साथ एक प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी संस्थान है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नए आयामों के उदय के साथ, यह अपने कुशल युवा इंजीनियरों और प्रबंधकों के लिए नई संभावनाएं प्रस्तुत कर रहा है।
बीआईटी का काफी लंबा सफर रहा है जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी योग्यता से संस्थान और देश का नाम रोशन किया है। यह संस्थान अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार के 70 वर्ष पूरे किए है। इस पर आधारित शॉर्ट वीडियो में 70 साल की पूरी यात्रा को प्रदर्शित किया गया।
Feb 15 2025, 20:02