पैसे के विवाद में युवक की हत्या, केस दर्ज
जंदाहा थाना के बहसी ओपी क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव स्थित एक चिमनी के पास एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। बीते बुधवार की देर शाम एक युवक की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। दर्ज प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद एवं अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। मृतक की पहचान बहसी दामोदर निवासी महेश साहनी उम्र करीब 21 वर्ष बताया गया हैं।
पुलिस ने नामजद आरोपी का गिरफ्तार कर लिया
घटना के मामले में मृतक बहसी दामोदर निवासी महेश साहनी जिसकी मां नीता देवी ने अपने ग्रामीण गोविंद पासवान के पुत्र शिवम पासवान, जयकिशन पासवान के पुत्र मिथुन पासवान, मुकेश सिंह के पुत्र विशाल कुमार, कमलेश्वर सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ कृष्णा एवं रहीम मियां के पुत्र मनीर मियां के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपी विशाल कुमार, आशुतोष कुमार उर्फ कृष्णा एवं मनीर मियां को गिरफ्तार किया है। जिसे शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पैसे को लेकर हुआ था विवाद
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बीते बुधवार की देर शाम जब वह अपने घर पर थी तो सूचना मिली कि उनके पुत्र महेश साहनी को गर्दन काटकर बहसी चिमनी के पास फेंक दिया गया है। जहां ग्रामीणों की भीड़ जमा है।
जब वह अपने सगे संबंधी के साथ वहां पहुंची तो पता चला कि उसके गंभीर जख्मी पुत्र महेश साहनी को पुलिस अपने साथ इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर ले गई है। जहां डॉक्टर ने उसे मृत कि घोषित कर दिया है। बताया गया है उनके पुत्र मृतक महेश साहनी को जुआ खेलने की आदत था। कुछ दिन पहले जुआ खेलने में आरोपी शिवम पासवान के साथ पैसा को लेकर विवाद हुआ था।
Feb 02 2025, 19:40