मौसम का हाल : बिहार में अभी ठंड से नहीं मिलेगी निजात, पटना में बर्फीली पछुआ से आज और बढ़ेगी कनकनी
डेस्क : पूरा बिहार इनदिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में है। हालांकि बीते सोमवार को तीन दिनों के बाद दिन में सूर्य भगवान के दर्शन होने से शीतलहर जैसे हालात से राहत मिली। वैसे सुबह में घना कोहरा छाया रहा। जिस कारण क्षैतिज दृश्यता लगभग 150 से 200 मीटर के बीच रहा। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे आसमान साफ होता गया और दोपहर में सूरज के तल्ख तेवर से लोगों को राहत मिली। सीधे सूर्य के नीचे रहने से हल्की गर्मी का एहसास हो रहा था।
![]()
इसी बीच मौसम विभाग के अनुसार बर्फीली पछुआ के कारण सूबे के ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। सोमवार देर रात से प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह शुरू हुआ, जो आज मंगलवार से जोर पकड़ेगा। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। हालांकि सोमवार की तरह दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छटेगा और धूप निकलने के आसार हैं।
सोमवार को प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन का पारा 7.7 डिग्री तक चढ़ा। इससे तीन दिनों के बाद लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 27.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी का पुपरी और सबसे ठंडा शहर 7.7 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा रहा।








Jan 07 2025, 09:52
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.2k