राजधानी पटना के हवा में धूलकण की मात्रा मानक से 6 गुना अधिक, इस इलाके की हवा हुई जहरीली
डेस्क : राजधानी पटनावासियों के लिए एक चिंताजनक खबर है। पटना की हवा उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होती जा रही है। पटना में शनिवार की शाम हवा में धूलकण की मात्रा मानक से छह गुना अधिक रहा। जिसके कारण पटना का वायु गुणवत्ता सूचकांक रात आठ बजे तक 272 पहुंच गया। वहीं गांधी मैदान क्षेत्र की हवा जहरीली हो गई है। यहां का सूचकांक 365 तक चला गया।
दिसंबर में पहली बार गांधी मैदान क्षेत्र की हवा का सूचकांक गंभीर श्रेणी के करीब पहुंचा है। गांधी मैदान क्षेत्र में पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 500 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर तक पहुंच गया। शाम पांच से आठ बजे तक गांधी मैदान के चारों ओर भीषण जाम के कारण धूलकण पूरे वायुमंडल में फैल गया। सड़क पर जाम में फंसे लोगों को खांसी और छिंकने की परेशानी होने लगी। रात के अंधेरे में गांधी मैदान सफेद मैदान से दिखने लगा।
वहीं गांधी मैदान के अंदर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के कारण भी इस क्षेत्र की हवा में धूलकण फैल गया। पीएम 10 और पीएम 2.5 दोनों मोटे और महीन कणों की मात्रा मानक से अधिक पाया गया। पीएम 2.5 की मात्रा हवा में 392 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर तक पहुंचा। यह स्थिति गंभीर मानी जाती है। सांस की बीमार वाले लोगों के जानलेवा स्थिति होती है। वहीं तारामंडल क्षेत्र का सूचकांक 170 पाया गया। जबकि समनपुरा का 331, राजवंशी नगर का 264 और सिटी क्षेत्र का सूचकांक 230 रहा।











Dec 08 2024, 12:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.9k