पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने ''संविधान दिवस'' के अवसर राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ
![]()
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने ''संविधान दिवस'' के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत द्वारा पुलिस कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी तथा जनपद के समस्त कार्यालयों व थानों/चैकियों में संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी गयी।















Nov 26 2024, 15:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.2k