*विधाता ने जो विधान रच रखा है उसे संसार की कोई शक्ति बदल नहीं सकती- जिला मंत्री राजेश तिवारी*
विश्वनाथ प्रताप सिंह
प्रयागराज- विधाता ने जो विधि का विधान रच रखा है उसे संसार की कोई भी शक्ति बदल नही सकती यह अभिव्यक्ति एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने ग्राम प्रधान राजेश्वर सिंह यादव से उनके निज निवास बरहा कलां मेजा प्रयागराज में कही।
बता दें कि वरिष्ठ समाजसेवी पं० रामशिरोमणि तिवारी की ग्राम प्रधान बरहा कलां श्री यादव से बहुत ही अच्छे घरेलू सम्बन्ध हैं और जिला मंत्री वरिष्ठ समाजसेवी श्री तिवारी के साथ ग्राम प्रधान श्री यादव के यहां पहुँचेे थे। जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधाता ने जो विधि का विधान रच रखा है उसे इस संसार की कोई भी शक्ति बदल नही सकती क्योंकि विधाता वही विधान बनाता है जो इस संसार के लिए अच्छा होता है।इसीलिए प्रभू श्रीकृष्ण ने गीता में उपदेशित किया है जो हुआ सो अच्छा हुआ जो होगा वह अच्छा ही होगा एवं जो हो रहा है वह अच्छा ही हो रहा है। सत्य ही ईश्वर है एवं न्याय ही उसका निवास स्थल है।
जिला मंत्री ने आगे कहा कि सत्य का दीप जगमगा रहा है पूरे जगत में,असत्य खुद ही नष्ट हो रहा है अपने कर्म ठगत में।बस मनुष्य का देखने व समझने का अपना अपना नजरिया है।सत्य एवं न्याय को जो मनुष्य तन को पाकर भी नही अपना सका उसका जीवन जानवर से भी व्यर्थ है।जीवन का असिला सुख स्वयं में सत्य एवं न्याय में रमे रहना एवं सत्य एवं न्याय के साथ खड़े रहना है क्योंकि ईश्वरत्व को इसी मार्ग से पाया जा सकता है और इसी मार्ग से मुक्ति को भी प्रशस्त किया जा सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० रामशिरोमणि तिवारी ने कहा कि वाह कितना सुन्दर एवं अति उत्तम विचार का वर्णन जिला मंत्री द्वारा स्फुटित किया गया।वास्तव में जिला मंत्री द्वारा उपदेशित मार्ग का अनुशरण करने पर ही मनुष्य वास्तव में मानव कहलाने का हकदार है।
मौके पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी पं० शेषमणि शुक्ला ने कहा जिला मंत्री का जन्म हमारे मेजा क्षेत्र में होना ईश्वर का एक वरदान है जिनके मुखारबिंदु से नित मानव कल्याणकारी वचन ही स्फुटित होते है और असत्य एवं अन्याय जिला मंत्री से हजारों कोश दूर रहते हैं।इस साहित्यिक एवं आध्यात्मिक वार्ता के दौरान शिक्षाविद जोखू लाल पटेल,नवयुवक पत्रकार देवेश पाण्डेय,नवयुवक पत्रकार विजय शुक्ला, समाजसेवी राममनु बिंद एवं रवि कुमार सहित आस पास बहुत से लोग मौजूद रहे।



विश्वनाथ प्रताप सिंह










Oct 27 2024, 09:48
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k