Aug 25 2024, 17:16
शिक्षित बेरोजगार ऑटो एशोसियेशन नीमडीह मंडल की बैठक संपन्न
सरायकेला : नीमडीह प्रखण्ड क्षेत्र के रघुनाथपुर डाक बंगला परिसर में शिक्षित बेरोजगार ऑटो एशोसियेशन नीमडीह मंडल की बैठक संघ के अध्यक्ष डब्लू मार्डी की अध्यक्षता में की गयी।
बैठक में मुख्य रूप से ऑटो एशोसियेशन चांडिल अनुमंडल के अध्यक्ष आकाश महतो शामिल हुयें।
बैठक को संबोधित करते हुयें आकाश महतो ने कहा कि टेंपू संघ को बनायें हुयें तीन वर्ष से अधिक हो गया है। अब जरूरत है संगठन की मजबूती के लिये संगठन की पुनर्गठन एवं विस्तार करने की। आज उसी के निमित टेंपू संघ नीमडीह मंडल कमिटी को भंग कर कमिटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से पुनः अध्यक्ष डब्लू मार्डी को चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष लंबोधर प्रामाणिक, आनंदी प्रामाणिक, गांधी महतो, गौर सिंह
सचिव प्रकाश दास
सह सचिव मंगल मोदी, सुभाष रोहिदास, कोषाध्यक्ष उत्तम नाग
सह कोषाध्यक संजय गोप
मीडिया प्रभारी राशु रुहिदास को बनाया गया।
इस बैठक में तपन नाग, निखिल गोराई, रघुनाथ महतो, पटल महतो, फलारी रजक, बगांबर कालिंदी, दिनेश मर्दाना समेत सेंकड़ों टेंपू चालक मौजूद थें।
Aug 27 2024, 18:34