स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान से सीएम नीतीश कुमार ने किया यह बड़ा एलान, झंडोतोलन के बाद 13 झांकियों ने दिखाया अद्भुत प्रदर्शन
डेस्क : आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसे लेकर पूरे देश के साथ बिहार में भी जश्न का माहौल है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लगातार 18वीं बार झंडा फहराकर रिकॉर्ड बनाया। वहीं इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा एलान किया।
![]()
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार रोजगार और नौकरी को लेकर काम कर रही है। पांच लाख लोगों को अब तक नौकरी दी जा चुकी है, जबकि दो लाख पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि 10 लाख नौकरी देने का वादा किया गया था, जबकि अब तक 12 लाख लोगों को बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के अवसर मुहैया कराने में भी बिहार सरकार लगातार काम कर रही है। 24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले एक साल में हमारी सरकार 10 लाख और रोजगार के अवसर मुहैया कराने जा रही है।
वहीं झंडोतोलन के बाद गांधी मैदान में 13 झांकियों ने अद्भुत प्रदर्शन दिखाया। जिसे सबने सराहा। वहीं झांकियों के प्रदर्शन के बाद उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
पहला पुरस्कार बिहार शिक्षा परियोजना को मिला। वहीं दूसरा पुरस्कार जीविका को दिया गया। तीसरा पुरस्कार दो विभागों को दिया गया। उद्योग विभाग और बिहार अग्निशमन सेवा को तीसरा पुरस्कार मिला। अन्य झांकियों ने भी पटना के गांधी मैदान में रौकन बिखेरी।







78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार, 14 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया।राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का यह पर्व हमें उन दिनों की याद दिलाता है, जब देश के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया। हमारे स्वाधीनता सैनानियों ने हमें नई अभिव्यक्ति प्रदान की। सरदार पटेल, बोस, भगत सिंह, बाबा साहेब अंबेडकर जैसे कई अन्य लोग थे, जिनके बलिदान की सराहना होती रही है। उन्होंने कहा, सभी देशवासी उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं। लहराते तिरंगे को देखना हमारे हृदय को उत्साह से भर देता है। ये महान देश का हिस्सा होने की खुशी को व्यक्त करता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने परिवार के साथ अलग-अलग त्योहार मनाते हैं, उसी तरह हम अपने स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को भी अपने उस परिवार के साथ मनाते हैं जिसके सदस्य हमारे सभी देशवासी हैं। आजादी के त्योहार में शामिल होने वाले सभी देशवासी हमारा परिवार हैं।
Aug 15 2024, 11:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k