कल 15 अगस्त को राजधानी पटना की बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, घर से निकलने से पहले जान ले पूरा रुट
![]()
डेस्क : कल गुरुवार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में राजकीय समारोह का आयोजन होगा। जिसमें सीएम नीतीश कुमार सहित कई वीवीआईपी शिरकत करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर स्वतंत्रता दिवस के दिन राजधानी पटना के यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। गांधी मैदान और आसपास की सड़कों पर आम वाहन नहीं चलेंगे। सुबह सात बजे से समारोह की समाप्ति तक कई मार्ग बंद रहेंगे।
ट्रैफिक एसपी अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्य सड़कों पर वाहनों की पार्किंग पर भी प्रतिबंधित रहेगा। व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर भी रोक रहेगी। इन वाहनों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए भेजा जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पुलिस उनके वाहन जब्त करेगी।
यातायात पुलिस के अधिकारी ने बताया कि गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे तिरंगा फहराएंगे। फ्रेजर रोड पर डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलम्बर के रास्ते मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित वीवीआईपी का कारकेड गांधी मैदान में आएगा। वीवीआईपी के आवागमन में कोई बाधा उत्पन्न ना हो और सुरक्षा को लेकर 15 अगस्त की सुबह सात बजे से समारोह की समाप्ति तक गांधी मैदान और आसपास की सड़कों पर आम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वीवीआईपी और आपातकालीन वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन को न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सिटी बसें, ऑटो और व्यावसायिक वाहन वैकल्पिक मार्ग से चलेंगे। चिरैयाटाड़ दुर्गा मंदिर के ऊपर और नीचे से गोरिया टोली की तरफ और जीपीओ गोलंबर से मालवाहक का परिचालन बुद्ध मार्ग में नहीं होगा। आर ब्लॉक गोलंबर आयकर गोलंबर की और इन वाहनों के चलने पर रोक रहेगी। नेहरू पथ पर डुमरा चौकी से भट्टाचार्या चौराहा तक व पुलिस लाइन तिराहा से व्यावसायिक वाहन पूरब गांधी मैदान की ओर नहीं जएंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज से सिटी बसें गांधी चौराहा, मछुआटोली दरियापुर तिराहा से नाला रोड-पीरमुहानी-सीडीए बिल्डिंग गोलंबर-गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन जायेंगी एवं इसी मार्ग से आ सकेंगी। सिटी की ओर से आने वाले ऑटो / ई-रिक्शा मुसल्लहपुर हाट होते हुए बारी पथ में खजांची रोड तक आएंगे।



गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के न्यू तारिडीह भागलपुर के रहने वाला सुनील कुमार, पिता स्वर्गीय भुवनेश्वर प्रसाद यादव ने जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने को लेकर गया के एसएसपी आशीष भारती से मुलाकात कर आवेदन देकर गुहार लगाया है।

गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके जेपी चौक से तिरंगा बाइक रैली शेरघाटी भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष रवि सिंह, और युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभांशु सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।


गया। प्रधान मंत्री की महात्वकांछी योजना "हर घर तिरंगा" के तत्वाधान में गया प्रमंडल अंतर्गत सभी डाकघरों में राष्ट्रीय झंडा की बिक्री शुरू हो चुकी है।वरीय डाक अधीक्षक रास बिहारी राम के द्वारा बताया गया की ग्राहकों के द्वारा ऑनलाइन की भी खरीदारी की जा रही है। जिसका डिलीवरी संबंधित डाक घरों के डाकियों के द्वारा उनके द्वारा दिए गए पते पर की जा रही है।
गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा गया के द्वारा गया शहर के सीता कुंड से आजाद पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश यादव देव गिरी ने किया।


Aug 14 2024, 16:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
16.6k