भाकियू जिलाध्यक्ष को नजरबंद किये जाने पर किसान सड़क पर उतरे, जगह-जगह प्रदर्शन
![]()
गाजियाबाद। किसानों के ट्रैक्टर तिरंगा यात्र को लेकर जिला पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी को उनके आवास पर नजर बंद कर लिया है। सूचना मिलने मिलने पर अन्य किसानों ने भी कई जगह प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।
भारतीय किसान यूनियन ने शुक्रवार को जिले में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने का एलान किया था। यह यात्रा दुहाई से गाजियाबाद जिला मुख्यालय तक आनी थी, लेकिन कविनगर पुलिस आज भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी के रजापुर स्थित आवास पर पहुंची और उन्हें नजरबंद कर लिया। उनके आवास पर काफी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात है। बिजेंद्र चौधरी ने पुलिस के इसे जनविरोधी कदम बताया है।
उधर जिलाध्यक्ष को नजर बंद करने के विरोध में जनपद में किसानों ने भोजपुर, मोदीनगर आदि जगह-जगह किसानों ने विरोध में रोड जाम कर धरना देना शुरू कर दिया। किसानों ने दुहाई के पास केएमपी पुल के नीचे धरना शुरू किया। जिला पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल रहे किसानों ने भाकियू जिलाध्यक्ष को 10 मिनट में छोड़ने के लिए चेतावनी दी। उन्हाेंने कहा कि दस मिनट में अध्यक्ष को नहीं छोड़ा गया तो मेरठ रोड जाम करेंगे।





गाजियाबाद।देशभर में आज शिवरात्रि के पावन पर्व को मनाया जा रहा है। गाजियाबाद में जलाभिषेक के लिए मंदिरों में सुबह से ही शिवभक्तो की लंबी कतारें लगी हैं।
शिवरात्रि के पावन पर्व को मनाने के लिए गाजियाबाद प्रशासन भी पूरी तरह से जुटा है। मंदिर प्रांगण में कई सौ कैमरे लगाए गए हैं जिनसे दिन-रात पुलिस मॉनिटरिंग कर रही है। सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यहां सादी वर्दी में पुलिस भी तैनात की गई है।


विभु मिश्रा,गाज़ियाबाद। महाकवि डॉ कुँअर बेचैन फाउंडेशन की तरफ से नेहरू नगर मे कवितायन काव्य गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर मंगल नसीम ने की और मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि जय सिंह आर्य रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रसिद्ध कवि देवेन्द्र मिर्ज़ापुरी उपस्थिति थे। प्रख्यात कवयित्री व संगीत की ज्ञाता डॉ तारा गुप्ता, प्रसिद्ध हास्य कवि डॉ प्रवीण शुक्ल और महाकवि डॉ कुँअर बेचैन फाउंडेशन संस्था के संरक्षक शरद रायज़ादा के सान्निध्य मे कवितायन काव्य गोष्ठी 5 घँटे चली।
Aug 12 2024, 09:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.4k