पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा' मुहिम को मजबूत करने की अपील की
औरंगाबाद: पूर्व सांसद सह भाजपा नेता सुशील कुमार सिंह ने सभी लोगों से आज से लेकर 15 अगस्त तक के बीच अपने- अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा' मुहिम को मजबूत करने की अपील की.
पूर्व सांसद ने कहा कि इस अभियान का मकसद हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके सभी लोगों देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को पैदा करना है।22 जुलाई 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था आइए उन सभी लोगों को याद करें जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी आज हम उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हैं जिन्होंने उस समय स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का स्वप्न देखा था।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' मुहिम अभियान का शुरूआत किया गया हैं।
आज से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे का इस्तेमाल 'प्रोफाइल' तस्वीर के तौर पर करने के लिए हर किसी को प्रेरित करना है।इस अभियान का शुरूआत किया गया है।देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक तिरंगा फहराए और हर घर तिरंगा अभियान में भाग ले।हर घर तिरंगा,हर दिल तिरंगा,हर मन तिरंगा,हर मकसद तिरंगा,हर सपना तिरंगा होना चाहिए।
इस अभियान के तहत सभी घरों पर तिरंगे फहराए जाएंगे सभी लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा आंदोलन में शामिल होने और भारतीय तिरंगा फहराने का आग्रह किया।
Aug 10 2024, 17:27