गया में संपूर्ण क्रांति दिवस पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा का चला सदस्यता अभियान, 1 लाख सदस्य बनाकर उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को करेंगे मजबूत
गया। गया शहर के कोइरीबाड़ी ठाकुरबाड़ी के समीप संपूर्ण क्रांति दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा गया जिला इकाई के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। यह सदस्यता अभियान 10 अक्टूबर 2024 तक चलेगी।
![]()
इस सदस्यता अभियान का शुरुआत गया जिला के जिलाध्यक्ष डॉ राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाह के नेतृत्व में की गई तथा सदस्यता अभियान का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा के द्वारा की गई।
![]()
इस अवसर पर पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के दिशा-निर्देश पर गया जिले में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। बिहार में हमें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ काम करने का मौका हम सभी कार्यकर्ताओं को मिला है। हम सभी कार्यकर्ता निष्ठावान पूर्वक काम करते हुए गया जिला में कम से कम एक लाख से अधिक सदस्य को बनाकर उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करेंगे। सदस्यता अभियान आगामी विधानसभा की तैयारी भी है। इमामगंज विधानसभा में और बाराचट्टी विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश के महासचिव पवन सिंह, युवा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर आकाश दयाल, जैकी कुमार, अजीत कुमार, श्रीधर कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: मनीष कुमार।

						

गया। गया शहर के कोइरीबाड़ी ठाकुरबाड़ी के समीप संपूर्ण क्रांति दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा गया जिला इकाई के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। यह सदस्यता अभियान 10 अक्टूबर 2024 तक चलेगी। 

गया। बिहार के गया में विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया है. फैसला आने के बाद विष्णुपद मंदिर प्रबंधनकारिणी समिति के सदस्यों में नाराजगी देखी जा रही है. इसके पूर्व हाई कोर्ट ने भी यह फैसला सुनाया था कि विष्णुपद मंदिर गयापाल पंडों की निजी संपत्ति नहीं है। 
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी शहर के पुरानी चट्ठी मुहल्ला के समीप रिंग रोड़ पर तेज रफ्तार स्कूली बस के चपेट में आकर तकरीबन 10 वर्षीय किशोर बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना सुबह की है।


गया/शेरघाटी। बिहार के गया में जिला प्रशासन के द्वारा बालू के अवैध खनन पर कई तरह के निर्देश दिए गए हैं लेकिन उसका पालन होता दिख नहीं रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां बालू उठाव के वजह से बने गड्डे का भरे नहीं जाने से पैर फिसलने से दो लोग गिर गए। बालू सवेंदक को दिए गए आदेश की अनदेखी का खामियाजा बालू घाट के आस-पास रहने वाले ग्रामीणो को भुगतना का सिलसिला शुरू हो गए।
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण ने शेरघाटी थानाध्यक्ष पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।
गया। बिहार के गया में मगध मेडिकल थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के कांड में एक आरोपी गुड्डू यादव उर्फ खेसारी यादव को गिरफ्तार किया है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने गुरुवार को प्रेस रिलीज कर की है।
गया। शिक्षा शास्त्र विभाग गया कॉलेज गया ने शैक्षिक सहभागिता एवं विकास की ओर अग्रसर एक और मिल का पत्थर हासिल किया है। हरि नारायण सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर एजुकेशन सासाराम जो की आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना द्वारा संबद्धता प्राप्त है से शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में शिक्षकों एवं छात्रों के बीच यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम शैक्षणिक सेमिनार एवं कार्यशालाओं के आयोजन के संबंध में एक साझा करार 
गया। बिहार के गया में गया एसएसपी कार्यालय में गुरुवार को एसएसपी आशीष भारती का जनता दरबार लगा। 
गया। बिहार में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय वर्चुअल मीटिंग किया गया।
Aug 09 2024, 18:56
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
338.4k