गया में वज्रपात से दो युवक की मौत, धान रोपनी के दौरान हुई घटना, एक महिला गंभीर रूप से घायल
गया/डोभी। जिले के डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा पंचायत के घठेरिया एवं शिवरतीपुर में धान रोपनी के दौरान दो युवक की मौत हो गई। इस घटना से बजौरा पंचायत के लोगों में दुख का माहौल है। वही शिवरतीपुर में धान रोपने के दौरान एक महिला भी घायल हुई है। मृतक व्यक्ति की पहचान बजौरा पंचायत के शिवरतीपुर निवासी सिताब यादव का पुत्र पवन कुमार एवं घठेरिया के कृष्ण यादव का पुत्र बबलू कुमार है।
![]()
वही, एक महिला दरिऔरा निवासी फुनूर मांझी की पत्नी मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल अवस्था में चिकित्सक ने बेहतर इलाज को लेकर मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घठेरिया में दो मवेशी की भी मौत हुई है। एवम पचरतन पंचायत के गोखुल यादव का दो मवेशी की मौत वज्रपात से हुई है।
![]()
इधर, खैरा गांव में भी ग्रामीणों ने बताया वज्रपात का झटका लोगों ने महसूस किया जिससे किसी को कोई क्षति नहीं हुई है। इधर डोभी पुलिस दोनों मृतक के शव को मगध मेडिकल पोस्टमार्टम हेतु गया भेजा है। घटना को लेकर बजौरा पंचायत के मुखिया भुई यादव ने पीड़ित परिजन को आपदा से मिलने वाले लाभ का भरोसा दिलाया है। वहीं भाजपा नेता ने शोक संवेदना प्रकट किया है।
रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।

						
गया/डोभी। जिले के डोभी थाना क्षेत्र के बजौरा पंचायत के घठेरिया एवं शिवरतीपुर में धान रोपनी के दौरान दो युवक की मौत हो गई। इस घटना से बजौरा पंचायत के लोगों में दुख का माहौल है। वही शिवरतीपुर में धान रोपने के दौरान एक महिला भी घायल हुई है। मृतक व्यक्ति की पहचान बजौरा पंचायत के शिवरतीपुर निवासी सिताब यादव का पुत्र पवन कुमार एवं घठेरिया के कृष्ण यादव का पुत्र बबलू कुमार है।

गया। गया शहर के नगमतिया रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा गया इकाई की बैठक राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन युवा जिलाध्यक्ष इं.आकाश दयाल ने किया।
गया। गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में हुए पिकअप लूट कांड मामले में आरोपित राहुल कुमार और रोशन कुमार को पुलिस गिरफ्तार करने में नाकामी साबित हो रही है। इस संबंध में गया के एसएसपी के द्वारा अतरी थानाध्यक्ष को निर्देशित करने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। 
गया। बिहार के गया में डेल्हा थाना की पुलिस ने एक कुर्की वारंटी मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार किया है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर की है।
गया। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेब बाउरी की अध्यक्षता एवं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियंका कुमारी के संयोजन में छात्राओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंचासीन प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. बाउरी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ शगुफ्ता अंसारी, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी एवं कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ. प्रियंका कुमारी ने प्रमुख वक्ता के रूप में आमंत्रित स्त्री रोग, प्रसूति तथा आइवीएफ विशेषज्ञ डॉ. वर्षा श्रीवास्तव का स्वागत पौधा प्रदान करके किया।

गया। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अंतर्गत बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयन हेतु आज दिनांक 07.08.2024, 11.08.2024, 18.08.2024, 21.08.2024, 25.08.2024 एवं 28.08.2024 को आयोजित लिखित परीक्षा के सफल आयोजन एवं स्वच्छ संचालन के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा अनेको परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। उक्त परीक्षा के लिये गया ज़िला में 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित है।

गया। बिहार के गया में गयाजी क्रिएटर मीटअप 2024 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जदयू नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और केक काटकर की गई। यह कार्यक्रम में गया जिले के सभी ब्लॉगर्स शामिल हुए।
गया। बिहार के गया में गया के एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), कोतवाली/मुफ्फसिल थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर चयन के लिए होने वाली परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

गया। पितृपक्ष मेला 2024 के सफल आयोजन हेतु किये जाने वाले कार्यो की तैयारी का जायजा लेने जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने आज धर्मारण्य, मतंगवापी एवं सरस्वती वेदी का निरीक्षण किया। मतंगवापी वेदी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीएचईडी के अभियंता को निर्देश दिया कि शौचालय की मरम्मत तथा नए शौचालय का निर्माण एवं विभिन्न नल के पॉइंट को मरम्मती कार्य तेजी से करवा लें। साथ ही एक नया पानी टंकी मुहैया करावे ताकि पानी की कोई कमी यात्रियों को नही हो सके। मंदिर के सामने के तालाब की सफाई कराने तथा टूटे हुए चाहरदिवारी के स्थल को मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया।
Aug 08 2024, 14:55
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
0- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
41.7k