धनबाद:सड़क निर्माण को लेकर महावीर नगर के लोग विधायक से मिलकर सौंपा ज्ञापन
![]()
धनबाद:- सड़क निर्माण को लेकर महावीर नगर भूदा के लोगो ने मंगलवार को विधायक राज सिन्हा से गुहार लगाई है। वार्ड संख्या 29 के अंतर्गत महावीर नगर के लोगों को बरसात में जीना मुहाल है।
मुहल्ले के रामाधीर पाठक ने बताया कि एसके सिंह घर से लेकर के के पाठक के घर तक सड़क नहीं होंने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अक्सर लोग रात के अंधेरे में गिरकर जख्मी हो जा रहे है। 200 मीटर सड़क नहीं होंने से हमलोग घर के बच्चों को बाहर नहीं निकलने देते है।
वही राजेश कुमार ने बताया की 8 साल से इस सड़क का निर्माण नही हो रहा है। कई जगह गुहार लगाने के बाद आज विधायक राज सिन्हा से मिलकर सड़क निर्माण करवाने के लिए आवेदन दिया।यह जमीन रैयती है, यह रेलवे के अंडर में नहीं है। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नही हुआ है। इसे लेकर हमलोग आज विधायक राज सिन्हा को आवेदन देकर सड़क निर्माण करवाने का गुहार लगाया है।
विधायक राज सिन्हा ने आश्वाशन दिया और कहा की जल्द ही सड़क का निर्माण होगा। स्थानीय लोग मुनचुन रजक, आरती देवी, नारायण चौधरी, वैद्यनाथ चौधरी, राजमनी सिंह ने आवेदन पर हस्ताक्षर किए।










Jul 18 2024, 16:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k