नौवीं कक्षा के छात्रों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर अधिक रुपए वसूली करने को लेकर लोजपा नेता ने डीईओ को किया लिखित शिकायत
गया/डोभी। डोभी प्रखंड के नावाडीह पंचायत स्थित नावाडीह में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा के छात्रों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर अधिक रुपए की वसूली पर पंचायत के पूर्व उपमुखिया सह लोजपा आर के नेता बजेंद्र यादव ने डीईओ को लिखित शिकायत किया था। लोजपा नेता ने बताया कि नौवीं की छात्रा लक्ष्मी कुमारी 400 सौ रुपए लेकर राजिस्त्रशन कराने गई थी।
जिसके बावजूद प्रधानाध्यापिका एवम शिक्षक द्वारा फटकार लगाते हुए विद्यालय से भागा दिया गया था। इस मामले में डोभी प्रखंड के शिक्षा विभाग के दो सदस्य टीम के द्वारा जांच किया गया। जांच के दौरान सही पाया गया। इसमें 46 छात्रों से 100 से 150 रुपए की अधिक राशि विद्यालय के प्रधानाध्यपीका पिंकी कुमारी के द्वारा वसूल किया गया है। इसमें बताया गया है कि ऑनलाइन के नाम पर प्रधानाध्यापिका द्वारा पैसे वसूल किया गया है।
![]()
इसमें पिंकी कुमारी के निर्देश पर विद्यालय के शिक्षक चंदन कुमार सिंह ने अधिक राशि की वसूल की है। मालूम हो की नौवीं कक्षा में रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रुपए शिक्षा विभाग के द्वारा निर्धारित की गई है। इस मामले में डीईओ डाओम प्रकाश ने बताया प्रधानाध्यापिका एवम संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रिपोर्ट: महेंद्र कुमार।


गया/डोभी। डोभी प्रखंड के नावाडीह पंचायत स्थित नावाडीह में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में नौवीं कक्षा के छात्रों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर अधिक रुपए की वसूली पर पंचायत के पूर्व उपमुखिया सह लोजपा आर के नेता बजेंद्र यादव ने डीईओ को लिखित शिकायत किया था। लोजपा नेता ने बताया कि नौवीं की छात्रा लक्ष्मी कुमारी 400 सौ रुपए लेकर राजिस्त्रशन कराने गई थी।

गया। बिहार के गया में रामपुर थाना के पुलिस में लूट कांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी कोतवाली थाना क्षेत्र के रामशिला वारिश नगर का रहने वाला जफर खान, पिता मोहम्मद खुर्शीद खान है।
गया। बिहार के गया में मगध मेडिकल थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास के कांड में दो अपराधी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है. गिरफ्तार अपराधी अभिषेक सिंह और अनिकेत कुमार है मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के चपरदाह का रहने वाला है।

गया। गया शहर के ताज़ कॉलोनी के समीप मुहर्रम के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के बैनर तले पानी, बिस्किट एवं मिठाईयों का काउंटर के माध्यम से प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।
गया। बिहार के गया में डेल्हा थाना की पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त विजय मांझी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त विजय मांझी, पिता- इन्द्र मांझी डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा का रहने वाला है। इसकी खुलासा गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर बुधवार को की है।

गया। बिहार के गया में केंद्रीय मंत्री सह गया के सांसद जीतन राम मांझी से जब मीडिया ने यह सवाल पूछा कि राजद कह रहा है कि बिहार में जंगल राज आ गया है। इस पर मांझी के चेहरे पर थोड़ी देर के उदासी आ गयी और कहा कि जो जंगल राज के प्रतिपादक हैं। वह ऐसी बातें कहता है तो शोभा नहीं देता है। जनता सब जानती है, किनके राज में जंगल राज रहा है। दिनदहाड़े लूट, डकैती, हत्या की घटनाएं किनके राज में होती थी यह किसी से छिपी नहीं है सब जानते हैं।
गया/शेरघाटी। जिले के शेरघाटी थाना की पुलिस ने मंगलवार को बालू लदे एक ट्रैक्टर के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई शेरघाटी थाना क्षेत्र के गांव वार के समीप से हुई।

गया। बिहार के गया में गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर मंगलवार को डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनिया बगीचा में टीओपी का शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ नगर पुलिस उपाधीक्षक-2 के द्वारा फीता काटकर किया गया।

गया। मुहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए गया जिले के सभी थानों में शांति समिति की बैठक की गयी। मुहर्रम को भाईचारा के साथ मनाने के लिए जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के मुकम्मल व्यवस्था की गयी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को एसएसपी आशीष भारती के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

Jul 17 2024, 20:10
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
110.3k