बबीता डागर बनी सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष
![]()
विभू मिश्रा,गाजियाबाद। बबीता डागर को सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। ये घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव व सस्थापक सतेंद्र यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
श्यामवीर यादव को प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया, रोहित कसाना को प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश), दिग्विजय सिंह कार्यवाहक जिला अध्यक्ष (गाजियाबाद) नियुक्त किया गया। इसके अलावा मुकेश शर्मा, गिरीश मिश्रा और महेश पांडेय को जिला उपाध्यक्ष (गाजियाबाद) के पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। रविंद्र कुमार को सचिव (साहिबाबाद विधानसभा) के पद पर नियुक्त किया गया।
प्रेस वार्ता के बाद पार्टी कार्यालय पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें गाजियाबाद में होने वाले उपचुनाव के बारे में भी चर्चा की गई। अनिल सिन्हा, योगेंद्र राय, संतोष कुमार, रंजीत शर्मा, पवन सक्सैना, अनिल श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र पांडेय, अशोक शर्मा, अजय श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, सुजीत तिवारी, अवदेश कुमार, प्रभा शंकर सिंह, रामनरेश, दीपक प्रमुख, रजनीश द्विवेदी, पिंटू, यादव, कमल यादव, संजय पासवान, पन्ना लाल, गौरव कुमार, धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, डी सी माथुर, अनिल दुबे, कन्हैया गिरी, आर पी शुक्ला, प्रमोद श्रीवास्तव, राधे श्याम, प्रदीप पाठक, राजेंद्र गौतम, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, अमित त्यागी, सिया राम यादव, श्यामवीर सिंह यादव, बी एल बत्रा, राजकुमारी, रमेश श्रीवास्तव, व्यास पांडेय, सुनील सिंह, रूपेश यादव, दीनानाथ मिश्रा, कृष्ण मोहन झा, सुशील राय, विजय सिंह, पी के सिंह, काशी नाथ, लक्ष्मण, सुबह गिरी, आर डी शर्मा सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता इस दौरान उपस्थित रहे।




विभू मिश्रा,गाजियाबाद । जनपद के मुरादनगर कस्बे की आदर्श कॉलोनी स्थित सुनहरी मस्जिद में एक धमकी भरा पत्र फेंके जाने से हड़कंप मच गया। नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे लोगों ने यह पत्र देखा तो उनमें रोष फैल गया। कुछ ही देर में यह खबर पूरे कस्बे में फैल गई और मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने समझदारी से काम लेते हुए माहौल को बिगड़ने से बचा लिया। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने लोगों को जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया और तुंरत जांच में जुट गए।




गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के सहानी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक विकास और नवीन दोनों रिश्ते में साढ़ू हैं। दोनों की हत्या उनके ही साढू अनुज ने अपने साथी कुलदीप के साथ मिलकर की। पुलिस का कहना है कि मामला संपति विवाद का है। पुलिस ने दोनों आरोपित अनुज और कुलदीप को पकड़ लिया है।




गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय गाजियाबाद पर महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से केक काटकर मनाया।
Jul 14 2024, 17:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.8k